Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
——
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति को देखते हुए दोनों देशों से "संयम बरतने" का आह्वान किया है. वहीं, अमेरिका ने पाकिस्तान से आतंकवादी समूहों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने को कहा है. अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के साथ बातचीत के बाद एक बयान में कहा कि हम भारत और पाकिस्तान को संयम बरतने और किसी भी कीमत पर इस तनाव को बढ़ाने से बचने के लिए प्रोत्साहित करते हैं.
अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो ने कहा कि 'मैंने पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी से बातचीत की और उन्हें स्थिति को खराब ना करने और सैन्य कार्रवाई नहीं करने की बात कही है. उन्होंने आगे कहा कि हमने कहा है कि पाकिस्तान वर्तमान तनाव को कम करने और अपनी धरती पर सक्रिय आतंकवादी समूहों के खिलाफ सार्थक कार्रवाई करने की प्राथमिकता पर जोर दे.
भारत ने मंगलवार को सूर्य की किरण उगने से से पहले बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सबसे बड़े शिविर को तबाह कर दिया जिसमें लगभग 300 आतंकवादी और उनके प्रशिक्षक मारे गए. पाकिस्तान ने पुलवामा आतंकी हमले के बाद इन आतंकवादियों को उनकी सुरक्षा के लिए इस शिविर में भेजा था. करीब 20 मिनट से भी कम समय में अंजाम दिया गया भारतीय वायुसेना का यह हमला अत्यंत त्वरित और सटीक था.
सरकार ने कहा कि हमला किसी सैन्य ठिकाने पर नहीं, केवल आतंकी ठिकाने पर किया गया और इसे ‘हमलों को रोकने' के उद्देश्य से ‘‘ऐहतियात'' के तौर पर अंजाम दिया गया. उन्होंने कहा कि यह ठिकाना जंगल में एक पहाड़ी पर स्थित था और पांच सितारा रिजॉर्ट शैली में बना था. इसके चलते यह ‘‘आसान निशाना'' बन गया तथा आतंकवादियों को नींद में ही मौत के आगोश में सुला दिया गया.
::/fulltext::