Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
——
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार (आठ मार्च) को भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा. अहम मुकाबले से पूर्व विपक्षी टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुछ दिलचस्प सवालों का जवाब दिया है. फाइनल भिड़ंत से पहले उन्होंने जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की जमकर सराहना की है. उन्होंने कहा, 'यह काफी सपाट और हाई स्कोरिंग मैच होने वाला है. जसप्रीत बुमराह निश्चित तौर पर भारत के लिए गेम चेंजर साबित होंगे.'
भारतीय फैंस के लिए कही चुभने वाली बात
यहीं नहीं सैंटनर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक ऐसी बात भी कही जो भारतीय फैंस को चुभ सकता है. उन्होंने सवालों का जवाब देते हुए कहा, 'हम अपनी छोटी-छोटी कमियों को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं. पिछले कुछ टूर्नामेंटों में हमारा प्रदर्शन अच्छा रहा है. ट्रॉफी जीतने के लिए कुछ लोगों का दिल तोड़ने में मुझे कोई आपत्ति नहीं होगी.'
वरुण चक्रवर्ती पर सैंटनर का बयान
सैंटनर ने वरुण चक्रवर्ती के प्रदर्शन पर अपना विचार साझा करते हुए कहा, 'हम सभी जानते हैं कि वह कितने अच्छे गेंदबाज हैं. हम सपाट पिचों से भलीभांति वाकिफ हैं. अभी भी वह एक अच्छे गेंदबाज हैं और उनके फॉर्म में वापसी करने के लिए एक मैच की जरूरत है.'
भारत के पक्ष में है माहौल
बातचीत को दौरान सैंटनर ने स्वीकार किया कि फिलहाल माहौल भारत के पक्ष में है. खासकर बल्लेबाजी के लिहाज से जिस तरह से उन्होंने सेमी फाइनल मुकाबले में 250 से अधिक रन बनाए हैं.
सैंटनर को सपाट पिच की उम्मीद
फाइनल मुकाबले में सैंटनर को सपाट पिच की उम्मीद है. उन्होंने कहा, 'मैंने अभी तक विकेट नहीं देखा है. वह कवर से ढका हुआ है. मगर अनुमान लगाया जा सकता है कि यह काफी सपाट और उच्च स्कोरिंग वाला होगा.'
भारत के ऊपर घरेलू मैदान पर जीत हासिल करने का दबाव
सैंटनर का मानना है कि घरेलू जमीन पर अपने चाहने वालों के सामने भारतीय खिलाड़ी दबाव में होंगे. उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि भारत पर अपने घरेलू जमीन पर यह वर्ल्ड कप जीतने का काफी दबाव है.'
पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के पदकों की संख्या 3 हो गई है. देश को तीसरा कांस्य पदक स्वप्निल कुसाले ने गुरुवार (1 अगस्त 2024) को 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन स्पर्धा में दिलाई है. कुसाले का फाइनल में स्कोर 451.4 का रहा. एक समय वह 6वें स्थान पर चल रहे थे. हालांकि, बाद के मुकाबलों में उन्होंने गियर चेंज किया और तीसरे स्थान पर रहते हुए अपने सफर का अंत किया.
पेरिस ओलंपिक 2024 का रोमांच खेल प्रेमियों के सिर चढ़कर बोल रहा है. टूर्नामेंट के 5 दिन बीते चुके हैं और आज 6वां दिन है. पेरिस ओलंपिक में भारतीय दल को अपने तीसरे पदक की उम्मीद है. इसकी वजह जारी टूर्नामेंट में देश के कई एथलीट बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं.
टूर्नामेंट में आज भारत की तरफ से करीब 20 एथलीट एक्शन में नजर आएंगे और 3 इवेंट में पदक के लिए मुकाबला करेंगे. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि आज देश को अपना तीसरा पदक हासिल हो सकता है.
पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के 6वें दिन का कार्यक्रम कुछ इस प्रकार है-
एथलेटिक्स:
पुरुष 20 किलो मीटर पैदल चाल: परमजीत सिंह बिष्ट, आकाशदीप सिंह और विकास सिंह - सुबह 11 बजे
महिला 20 किलोमीटर पैदल चाल: प्रियंका - दोपहर 12:30 बजे
गोल्फ:
पुरुष व्यक्तिगत फाइनल: गगनजीत भुल्लर और शुभंकर शर्मा - दोपहर 12.30 बजे
निशानेबाजी:
पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन (फाइनल): स्वप्निल कुसाले - दोपहर 1.00 बजे
महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन (क्वालीफिकेशन): सिफत कौर सामरा और अंजुम मौदगिल - दोपहर 3.30 बजे
हॉकी:
भारत बनाम बेल्जियम (ग्रुप चरण मैच): दोपहर 1.30 बजे
मुक्केबाजी:
महिला फ्लाईवेट (प्री-क्वार्टरफाइनल): निकहत जरीन बनाम यू वू (चीन) - दोपहर 2.30 बजे
तीरंदाजी:
पुरुष व्यक्तिगत (1/32 एलिमिनेशन): प्रवीण जाधव बनाम काओ वेनचाओ (चीन) - दोपहर 2.31 बजे
पुरुष व्यक्तिगत (1/16 एलिमिनेशन): दोपहर 3.10 बजे से
टेबल टेनिस:
महिला एकल (क्वार्टर फाइनल): दोपहर 1.30 बजे से
नौकायन:
पुरुष डिंगी रेस एक: विष्णु सरवनन : दोपहर 3.45 बजे
पुरुष डिंगी रेस दो: विष्णु सरवनन : रेस एक के बाद
महिला डिंगी रेस एक: नेथ्रा कुमानन : शाम 7.05 बजे
महिला डिंगी रेस दो: नेथ्रा कुमानन - रेस एक के बाद.
पेरिस ओलंपिक 2024 के चौथे दिन भारतीय शूटर मनु भाकर ने इतिहास रच दिया है. मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने पेरिस ओलंपिक 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम में कांस्य पदक जीत लिया है. इससे पहले मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रचा था. इसके अलावा अब एक और मेडल मनु ने भारत के खाते में डाल दिया है.

मनु भाकर ने रचा इतिहास
अब आज कांस्य पदक मैच में मनु भाकर और सरबजोत सिंह कांस्य पदक मैच को जीतने में सफल रही. मनु ओलंपिक के इतिहास में एक ही ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली भारत की पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं. इससे पहले अबतक कोई भी भारतीय ऐसा कारनामा ओलंपिक में नहीं कर पाया है. वैसे, सुशील कुमार और पीवी सिंधु ने दो मेडल जरूर जीते हैं लेकिन ये मेडल एक ही ओलंपिक में नहीं जीते हैं.

(कौन है सरबजोत सिंह)
मनु भाकर के साथ कांस्य पदक मैच में हिस्सा लेने वाले सरबजोत सिंह के पास भी इतिहास रचने का मौका होगा. दोनों शूटर भारत को कांस्य पदक दिला सकते हैं. बता दें कि सरबजोत सिंह हरियाणा के अंबाला के बराड़ा ब्लॉक के धीन गांव के रहने वाले हैं. उन्होंने अपनी पढ़ाई चंडीगढ़ पूरी की है. सामान्य परिवार से आने वाले सरबजोत सिंह को शुरू से ही शूटिंग का शौक था. उनके माता-पिता ने उन्हें शुरू से ही प्रोत्साहित किया था. अपने स्कूलिंग के दिनों से ही सरबजोत सिंह ने शूटिंग करना शुरू कर दिया था.
कई मेडल जीत चुके हैं सरबजोत सिंह
Sarabjot Singh अपने नाम कई मेडल कर चुके हैं. साल 2019 में वे ISSF जूनियर वर्ल्ड कप में गोल्ड मेडल जीतकर सरबजोत सिंह ने इतिहास रचा था. इसके अलावा सरबजोत ने एशियन गेम्स शूटिंग मुकाबले में दिव्या टी.एस. के साथ मिश्रित 10 मीटर एयर पिस्टल में भारत को रजत पदक दिलाने का काम किया था. अब ब्रॉन्ज मेडल मैच को जीतकर Sarabjot Singh इतिहास रचने के करीब हैं.
सरबजोत का करियर रहा है संघर्ष भरा
आउटलुक इंडिया को दिए अपने एक इंटरव्यू में सरबजोत ने कहा था कि उनका सपना ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने का रहा है. हर बार जब आप मंच पर कदम रखते हैं, तो अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करते हैं. ओलंपिक तक का सफर मेरे लिए काफी संघर्ष भरा रहा है. सरबजोत ने ओलंपिक में खेलने को लेकर कहा था कि, मैं इसे बस एक और टूर्नामेंट की तरह ले रहा हूं, मैं अपने ऊपर दबाव नहीं लाना चाह रहा हूं, मैं सिर्फ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहता हूं,ओलंपिक में अपने परफॉर्मेंस को लेकर मैं बिल्कुल भी डरा हुआ नहीं हूं; मुझे नहीं पता क्यों, लेकिन मैं इस समय वास्तव में शांत हूं, भले ही यह ओलंपिक हो - सबसे बड़ा खेल आयोजन'
जारी टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2024) के बीच पूर्व संध्या का दिन युवा स्टार भारतीय महिला बल्लेबाज शेफाली वर्मा (Shafali Verma) के नाम रहा, जिन्होंने चेन्नई के एम चिंदबरम स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी चारदिनी इकलौते टेस्ट के पहले दिन (India Women vs South Africa Women, One-off Test) दिन महिला टेस्ट इतिहास में 89 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. शेफाली ने मैच के पहले ही दिन सिर्फ 197 गेंदों पर 23 चौकों और 8 छक्कों से 205 रन की पारी खेली. और इस दोहरे शतके के साथ ही शेफाली ने महिला टेस्ट इतिहास में सबसे तेज दोहरे शतक का रिकॉर्ड अपनी झोली में डाल लिया.
"अगर मुझे पता होता तो.."
जब दिन के खेल की समाप्ति के बाद उनसे पूछा गया कि क्या वह जानती थीं कि टेस्ट में किसी भारतीय बल्लेबाज का सर्वश्रेष्ठ स्कोर क्या है, के सवाल पर शेफाली ने कहा कि अगर मुझे पता होता, तो मैं और बड़ी पारी खेलने की कोशिश करती. और जब शेफाली से उनकी इस पारी के पीछे को लेकर सीक्रेट पूछा गया, तो उन्होंने बहुत ही सरलता से इस राज़ का खुलासा कर दिया.
इस वजह से मिली दोहरा शतक बनाने में मदद
दोहरे शतक के राज़ के सवाल पर शेफाली बोलीं कि मैं हमेशा ही अपनी रेंज (शॉट खेलने की सीमा या एरिया) में प्रहार करने करने का लुत्फ उठाती हूं. साथ ही, मैं अपने ताकत (आक्रमक शैली) का बैटिंग से पूरा समर्थन करता हूं. उन्होंने कहा कि स्मृति हमेशा मुझसे अपने सहज ज्ञान का इस्तेमाल करने को कहती हैं. खासकर तब, जब मैं स्पिनरों के खिलाफ खेलती हूं. इन तमाम बातों पर अमल करने का मुझे फायदा हुआ.