Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
——
Lionel Messi Bus Parade: लियोनेल मेस्सी और उनके वर्ल्ड चैंपियन टीम के साथी अर्जेंटीना पहुंच चुके हैं और ब्यूनस आयर्स में फुटबॉल के दीवाने फैंस ने उनका जोरदार स्वागत किया गया. राजधानी में लोकप्रिय स्मारक ओबिलिस्क तक पहुंचने से पहले एक खुली बस परेड में खिलाड़ियों ने शहर का एक चक्कर लगाया, जहां एक लाइव बैंड भी बजाया गया. परेड के वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस द्वारा किए गए पोस्ट से भर गए हैं.
अर्जेंटीना ने रविवार की रात गत चैंपियन फ्रांस को हराकर अपना तीसरा वर्ल्ड कप खिताब जीता. इस मुकाबले को कई लोगों ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ फाइनल (Argentina vs France) करार दिया. दोनों टीमें अतिरिक्त समय के बाद 3-3 से बराबरी पर थी, जिसमें अर्जेंटीना पेनल्टी शूटआउट में विजयी रही. अर्जेंटीना के लिए मेस्सी ने दो गोल दागे जबकि फ्रांस के लिए किलियन एम्बाप्पे ने हैट्रिक लगाई.
FIFA World Cup 2022 Awards: आखिरकार लियोनेल मेस्सी (Lionel Messi) का विश्व कप जीतने का अधूरा सपना पूरा हुआ. एक ऐसा सपना जो उनके साथ पूरी दुनिया ने देखा और उसके पूरे होने की दुआ की. केरल से लेकर कश्मीर तक भारत भर में और दुनिया के हर कोने में इस फाइनल ने पूरी दुनिया को मेस्सी के रंग में रंग दिया. बेहद ही रोमांचक फाइनल में अर्जेंटीना ने फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर तीसरा बार विश्व चैंपियन का खिताब अपने नाम करने में सफलता हासिल की. बता दें कि फाइनल मैच का रोमांच इतना चरम पर था कि दो बार मैच रेफरी को एक्स्ट्रा टाइम में मैच को ले जाना पड़ा लेकिन उसमें भी दोनों टीम गोल नहीं कर पाई. जिसके बाद आखिर में शूटआउट से परिणाम निकाला गया जिसमें किस्मत ने अर्जेंटीना का साथ दिया. बता दें कि विश्व कप के खत्म होने पर खिलाड़ियों को तमाम अवार्ड्स से भी नवाजा गया.
पहले तो मैच को ऑफिशियल रेफरी को मेडल देकर उनका सम्मान किया गया , फिर दोनों टीम के खिलाड़ियों को मेडल पहनाया गया. इसके बाद उन पुरस्कारों की घोषणा की गई जो विश्व कप में शानदार परफॉर्मेंस के लिए दी जाती है. वहीं, व्यक्तिगत अवार्ड्स के बाद मेस्सी को फीफा विश्व कप की ट्रॉफी उठाने का मौका मिला. आईए जानते हैं उन अवार्ड्स के बारे में जो खिलाड़ियों को मैच के खत्म होने के बाद दी गई.
गोल्डन बूट अवॉर्ड- फ्रांस के कीलियन एम्बाप्पे ( Kylian Mbappe) को दिया गया. यह अवार्ड्स टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल करने के लिए दी जाती है. कीलियन एम्बाप्पे ने इस बार टूर्नामेंट में 8 गोल करने में सफल रहे, बता दें कि एम्बाप्पे विश्व कप टूर्नामेंट के इतिहास में फाइनल में हैट्रिक गोल करने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी भी बने हैं.
गोल्डन ग्लव्स अवार्ड- अर्जेटीना के गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज (Emi Martinez) को दिया गया. एमिलियानो मार्टिनेज ने इस पूरे टूर्नामेंट में शानदार परफॉर्मेंस किया और अपनी टीम के लिए अहम मैचों में कई गोल को बचाने में सफलता हासिल की थी. फाइनल में भी मार्टिनेज ने 2 गोल ऐसे समय में बचाया जिसने मैच का पासा पलट कर रख दिया था.
गोल्डन बॉल पुरस्कार- मेस्सी, मेस्सी टूर्नामेंट के सर्वेश्रेष्ठ प्लेयर साबित हुए. इस पूरे टूर्नामेंट में मेस्सी ने 7 गोल करने में सफलता पाई. बता दें कि गोल्डन बॉल पुरस्कार दो बार मेस्सी को मिला है और वो ऐसा कमाल करने वाले दुनिया के इकलौते फुटबॉल प्लेयर्स हैं.
सबसे यंग प्लेयर का खिताब - एंजो फर्नांडीज (अर्जेटीना)
फीफा विश्व कप 2022 विजेता ट्रॉफी- अर्जेंटीना
2002 गोधरा कांड मामले (Godhra Case) में गुजरात सरकार के कड़े विरोध के बावजूद सुप्रीम कोर्ट ने उम्रकैद के एक दोषी को जमानत दी है. कोर्ट ने कहा कि दोषी फारूक 2004 से जेल में है और 17 साल जेल में रह चुका है, लिहाजा उसे जेल से जमानत पर रिहा किया जाए. सुप्रीम कोर्ट बाकी 17 दोषियों की अपीलों पर छुट्टियों के बाद सुनवाई करेगी. दोषी पर पत्थरबाजी का मामला है. सुनवाई के दौरान जमानत का विरोध करते हुए गुजरात सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा- ये महज पत्थरबाजी नहीं था, ये जघन्य अपराध था, क्योंकि जलती ट्रेन से लोगों को बाहर नहीं निकलने दिया गया. पिछली सुनवाई में भी
गुजरात सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दोषियों की रिहाई के विरोध किया था. गुजरात सरकार ने पत्थरबाजों की भूमिका को गंभीर बताया था.
गोधरा कांड का दोषी पत्थरबाजी में शामिल था, जिसकी वजह से कोई भी जलती हुई बोगी से बाहर नहीं निकल सका
FIFA World Cup में क्वार्टर फाइनल के मैच खत्म हो गए हैं और 4 टीमों ने सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर लिया है. इस बार भी कई रोमांचक मैच देखने को मिले. सुपर 16 राउंड के बाद क्वार्टर फाइनल राउंड में भी बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. खासकर इंग्लैंड और पुर्तगाल का वर्ल्ड कप से बाहर होना फैन्स को हैरान कर गया. बता दें कि फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में फ्रांस, अर्जेंटीना, क्रोएशिया और मोरक्को की टीम पहुंच गई है.
क्वार्टर फाइनल में किस टीम को मिली जीत
# क्रोएशिया ने ब्राजिल को पेनल्टी शूटआउट में हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई (4-2)
# अर्जेंटीना ने नीदरलैंड को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाने का कमाल किया (4-3)
# मोरक्को ने पुर्तगाल को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रही
# फ्रांस ने इंग्लैंड को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह (2-1)
सेमीफाइनल के मुकाबले (2022 FIFA World Cup Semi-final - Full Fixture)
14 दिसंबर- अर्जेंटीना बनाम क्रोएशिया (12.30 रात में)
15 दिसंबर - फ्रांस बनाम मोरक्को (रात 12:30 बजे)
17 दिसंबर 2022 - रात 8:30 बजे, खलीफा इंटरनेशनल स्टेडियम
फाइनल
18 दिसंबर 2022 - रात 8:30 बजे, लुसैल स्टेडियम
भारत में किस चैनल पर होगा लाइव टेलीकास्ट (FIFA world cup live telecast in India)
फीफा विश्व कप का लाइव टेलीकास्ट भारत में Sports 18 चैनल पर होगा.