एडिलेड में भारत ने बांग्लादेश को 5 रन से हराया. इस जीत के साथ टीम इंडिया सुपर 12 राउंड में ग्रुप 2 के टॉप पर पहुंच गई है..............
एडिलेड में भारत और बांग्लादेश के बीचस खेले गए (IND vs BAN) टी20 वर्ल्ड के सुपर 12 मुकाबले में रोहित शर्मी एंड कपंनी ने 5 रन से जीत हासिल की. बांग्लादेशी टीम भारत द्वारा दिए गए 185 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी थी लेकिन बारिश ने बीच में खल्ल डाला. जिसके बाद बांग्लादेश को जीत के लिए 16 ओवर में 151 रन का संशोधित लक्ष्य मिला था. हालांकि वो अपने 6 विकेट गवांकर 145 रन ही बना सके. लिटन दास ने 60 रनों की शानदार पारी खेली, नजमुल हुसैन शान्तो (21 रन) ने भी उनका बखूबी साथ दिया. हालांकि बांग्लादेश का और कोई खिलाड़ी क्रीज पर टीक नहीं पाया और यहीं चीज भारत के लिए वरदान साबित हुए. अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या ने दो-दो विकेट झटके. विराट कोहली को उनकी नाबाद 64 रनों की विस्फोटक पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
इससे पहले भारत के खिलाफ बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. भारतीय प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव हुआ है. अक्षर पटेल को दीपक हुडा की जगह शामिल किया गया है. आज का मैच दिनेश कार्तिक भी खेल रहे हैं. वहीं, ऋषभ पंत को भी आज के प्लेइंग इलेवन में जगह नही मिली है. बता दें कि भारत को पिछले मैच में साउथ अफ्रीका से हार का सामना करना पड़ा था. जबकि बांग्लादेश ने रोमांचक मैच में जिम्बाब्वे को 1 रन से हरा दिया था. दोनों ही टीमें सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए आज का मैच हर हाल में जीतना चाहेगी. बता दें कि पिछले मैच में भारत की फील्डिंग काफी खराब थी, ऐसे में आज भारत अपनी फील्डिंग को ठीक करना चाहेगा. भारत के ओपनर रोहित और केएल राहुल आजके मैच में टीम इंडिया को बड़ी शुरूआत देना चाहेगी.
टीम इस प्रकार हैं:
भारत प्लेइंग इलेवन (Playing XI)
केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह
बांग्लादेश प्लेइंग इलेवन (Playing XI)
नजमुल हुसैन शान्तो, लिटन दास, शाकिब अल हसन (कप्तान), अफिफ हुसैन, यासिर अली, मोसादेक हुसैन, शोरफुल इस्लाम, नूरुल हसन (विकेटीकीपर), मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद, तस्कीन अहमद