Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
——
भारत और साउथ अफ्रीका (SA vs IND 1st ODI) के बीच पहला वनडे मैच पार्ल में खेला गया. 297 रन के लक्ष्य के सामने भारत ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 265 रन बनाए. शार्दुल ठाकुर 50 रन बनाकर नाबाद रहे. दूसरी ओर बुमराह ने 14 रन बनाए. भारत को पहले वनडे में 31 रनों से हार का सामना करना पड़ा है. सीरीज में भारत अब मेजबान साउथ अफ्रीका से 1-0 से पिछड़ गया है. इससे पहले भारत के खिलाफ साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. साउथ अफ्रीका ने 50 ओवर में 4 विकेट पर 296 रन बनाए, साउथ अफ्रीका की ओर से रासी वैन डुसेन ने नाबाद 129 रन और बावूमा ने 110 रन की पारी खेली. दोनों ने चौथे विकेट के लिए 184 गेंदों पर 204 रनों की साझेदारी की जिसने साउथ अफ्रीका को मैच में वापस लाकर खड़ा कर दिया. भारत के कप्तान केएल राहुल को टॉस हारना पड़ा था. हालांकि साउथ अफ्रीका के 3 विकेट 68 रन पर गिर थे लेकिन इसके बाद बावूमा और डुसेन ने 204 रनों की पार्टनरशिप कर भारतीय गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया. आखिरी में डुसेन ने रन बनाकर नाबाद रहे तो वहीं मिलर ने रन बनाए. भारत की ओर से बुमराह को 2 विकेट और अश्विन को एक विकेट मिला. साउथ अफ्रीका के मार्क्रम रन आउट होकर पवेलियन लौटे थे.
भारत की ओर से वेंकटेश अय्यर ने डेब्यू किया है तो वहीं दूसरी ओर साउथ अफ्रीका की ओर से मार्को जेनसेन को वनडे में डेब्यू करने का मौका मिला है. टेस्ट सीरीज में हार के बाद भारतीय टीम वनडे सीरीज को जीतने की भरसक कोशिश करेगी, भारत की कप्तानी केएल राहुल करने वाले हैं. आजके मैच में सबकी नजर विराट कोहली द प्लेयर पर होगी. देखना दिलचस्प होगा कि 7 साल के बाद बतौर खिलाड़ी मैदान पर कोहली कितना प्रभाव डालते हैं. यह देखने वाली बात होगी. बता दें कि साउथ अफ्रीका में अबतक भारत ने सिर्फ एक वनडे सीरीज जीती है. साल 2018 में कोहली की कप्तानी में भारत ने साउथ अफ्रीका में 5-1 से वनडे सीरीज जीतने का कमाल कर दिखाया था. ऐसे में इस बार क्या भारतीय टीम इतिहास को दोहरा पाएगी.
भारत XI: केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, शार्दुल ठाकुर, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल
साउथ अफ्रीका XI-क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), जेनमैन मालन, एडेन मार्कराम, रस्सी वैन डेर डूसन, टेम्बा बावुमा (कप्तान), डेविड मिलर, एंडिले फेहलुकवेओ, मार्को जेनसेन, केशव महाराज, तबरेज़ शम्सी, लुंगी एनगिडी
खास बातें
महज चार महीने पहले वह भारतीय क्रिकेट के बेताज बादशाह थे. तीनों प्रारूपों में भारतीय टीम के कप्तान ‘किंग कोहली ' लेकिन टी20 टीम की कप्तानी उन्होंने खुद छोड़ी, वनडे की कप्तानी से हटाया गया और फिर हालात ऐसे हो गए कि टेस्ट कप्तानी छोड़ने के अलावा विराट कोहली (Virat Kohli) के पास कोई चारा नहीं बचा था. एक सफलतम कप्तान ‘रिटायर्ड हर्ट ' हुआ कहा जाये तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी. इसका ठीकरा साउथ अफ्रीका से टेस्ट सीरीज में मिली हार पर फोड़ना गलत होगा, इसका आगाज 16 सितंबर के उस ट्वीट से हो गया था जब कोहली ने टी20 टीम की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया था. वजह बताई टेस्ट और 2023 वर्ल्ड कप को जेहन में रखकर वनडे क्रिकेट पर फोकस करना, उस ट्वीट को कल चार महीने पूरे हो जायेंगे और अब कोहली का नाम पूर्व कप्तानों की सूची में होगा.
बीसीसीआई सूत्रों की मानें तो कोहली ने यह फैसला लेने से पहले बोर्ड के आला अधिकारियों से कोई मशविरा नहीं किया. साउथ अफ्रीका दौरे पर रवानगी से पहले तूफानी प्रेस कांफ्रेंस के बाद इसकी उम्मीद भी कम ही थी. यह उनका और सिर्फ उनका फैसला था. उन्होंने औपचारिक बयान जारी करने से पहले बीसीसीआई से इतना ही कहा कि वह थक चुके हैं. राहुल द्रविड़ अब भविष्य का खाका तैयार कर रहे हैं, टीम कप्तान विराट कोहली से आगे निकल चुकी है और अब फोकस बल्लेबाज कोहली पर होगा.

केएल राहुल या फिर रोहित शर्मा
सीरीज में मिली हार और बल्ले से रन नहीं निकलने से कोहली हाशिये पर चले गए थे और उनका विश्वासपात्र सहयोगी स्टाफ भी बदल गया थामें कप्तानी केएल राहुल (KL Rahul) करते नजर आएंगे. दरअसल चोटिल होने के कारण रोहित शर्मा (Rohit Sharma) टीम में शामिल नहीं हैं. अब देखना होगा कि कोहली के टेस्ट कप्तानी छोड़ने के बाद अगला भारतीय टेस्ट कप्तान कौन होगा. वैेसे, रोहित शर्मा के कप्तान बनने के चांस सबसे ज्यादा है. रोहित को वनडे और टी-20 का कप्तान बनाया गया है. ऐसे में बीसीसीआई एक कप्तान की रणनीति को आगे बढ़ाते हुए रोहित को अगला टेस्ट कप्तान नियुक्त कर सकता है.
वहीं, केएल राहुल भी कतार में हैं. राहुल आईपीएल में कप्तानी कर चुके हैं और सथ ही आने वाले साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में वो कप्तान करते नजर आए. वनडे सीरीज में उनकी कप्तानी देखकर बीसीसीआई कुछ आगे फैसला कर सकता है. इसके अलावा अश्विन के नाम को लेकर भी चर्चा हो सकती है.
भारत के पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने इंडिया टूडे के साथ बात करते हुए युवा खिलाड़ी को कप्तान बनाए जाने की बात कही है. उन्होंने कहा है कि यदि भारत को भविष्य की ओर देखना है तो ऋषभ पंत को टेस्ट का कप्तान बना देना चाहिए. उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि यदि मुझे अगला कप्तान चुनने का हक मिलता तो मैं पंत के नाम को आगे रखता. वहीं एक ट्वीट कर रिएक्ट करते हुए युवराज ने लिखा कि, यकीनन वो स्टंप के पीछे से गेम को अच्छी तरह से पढ़ता है. यहां युवराज का इशारा पंत को लेकर ही है.
खास बातें
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) के कोविड पॉजिटिव हो गए हैं. सोमवार रात को गांगुली के कोविड टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिसके बाद से पूर्व दिग्गज आइसोलेशन में हैं. आपको बता दें कि गांगुली इस साल दूसरी बार अस्पताल में भर्ती हुए हैं. इसी साल जनवरी महीने में दिल का दौरा पड़ने के बाद गांगुली की एंजियोप्लास्टी की गई थी.
नको सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वैसे गांगुली को दोनों कोविड के टीके लग चुके हैं, लेकिन क्योंकि क्रिकेट को लेकर उनके काफी विदेश यात्रा पर जाना होता है तो एक रिस्क हमेशा ही बना रहता है. 49 साल के सौरव गांगुली को उनके आरटीपीसीआर टेस्ट के पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.
गांगुली के स्वास्थ्य पर नजर रखने वाले बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, "उन्हें कल रात वुडलैंड्स नर्सिंग होम ले जाया गया था. उन्हें दवा दी गई है और फिलहाल उनकी हालत स्थिर है. ओमिक्रॉन वेरिएंट (Omicron Variant) के रोजाना तेजी से फैलने की खबरें आ रही हैं. उनके भाई स्नेहाशीष गांगुली भी इस साल कोविड पॉजिटिव हो गए थे.
खास बातें
नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका दौरे से पहले भारतीय टीम को एक और बड़ा झटका लग सकता है. एनडीटीवी को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विराट कोहली आगामी वनडे सीरीज से अपना नाम वापस ले सकते हैं. सोमवार को, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने घोषणा की थी कि रोहित शर्मा मुंबई में एक ट्रेनिंग सत्र के दौरान बाएं हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज़ से बाहर हो गए हैं.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रोहित वनडे सीरीज के समय तक ठीक हो जाने चाहिए और टीम का नेतृत्व करने के लिए वापस आ जाएगें. रोहित को अब वनडे फॉर्मेट में अब फुल टाइम कमान मिल चुकी है. हाल ही में विराट कोहली को कप्तानी से हटाकर रोहित शर्मा को वनडे टीम का कप्तान बनाया गया था.
सूत्रों के मुताबिक रोहित शर्मा को हैमस्ट्रिंग की चोट से उबरने में करीब एक महीने का समय लगेगा. तीन मैचों की वनडे सीरीज 19 जनवरी से पार्ल के बोलैंड पार्क में शुरू हो रही है. दूसरा वनडे 21 जनवरी को उसी वेन्यू पर खेला जाएगा जबकि सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच 23 जनवरी को केपटाउन के न्यूलैंड्स में खेला जाएगा. भारत को दक्षिण अफ्रीका में तीन टेस्ट और इतने ही एकदिवसीय मैच खेलने हैं. दौरे की शुरुआत 26 दिसंबर को पहले टेस्ट से होगी.