Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
——
अबूधाबी। आईसीसी टी20 विश्व कप (ICC T20 World Cup) के आज के मैच में न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। न्यूजीलैंड ने अपना यह लक्ष्य 18.1 ओवर में केवल 2 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया।
न्यूजीलैंड टीम की इस जीत के कारण भारतीय टीम टी20 विश्वकप से बाहर हो गई है। ट्रेंट बोल्ट की अगुवाई में गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन और कप्तान केन विलियमसन की रणनीतिक बल्लेबाजी से न्यूजीलैंड ने रविवार को यहां अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराकर शान से सेमीफाइनल में जगह बनाई, लेकिन भारत की आगे बढ़ने की रही सही उम्मीद खत्म कर दी।
अफगानिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 124 रन ही बना पाई। न्यूजीलैंड 18.1 ओवर में दो विकेट पर 125 रन बनाकर सुपर 12 के ग्रुप दो से सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली दूसरी टीम बनी।पाकिस्तान पहले ही अंतिम चार में अपनी जगह सुरक्षित कर चुका था। इससे भारत और नामीबिया के बीच सोमवार को होने वाला मैच औपचारिक रह गया है। ग्रुप एक से इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुंचे हैं।
यह लगातार तीसरा अवसर है जबकि न्यूजीलैंड ने भारत की खिताब जीतने की उम्मीदों पर पानी फेरा। इससे पहले उसने वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत को हराया था।

खास बातें
T20 World Cup: सुपर 12 में भारत की टीम को अपने पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है. अब भारतीय टीम को अपने ग्रुप के सभी मैचों को जीतने की कोशिश करनी होगी. सेमीफाइनल में दोनों ग्रुप में टॉप पर रहने वाली दो टीम पहुंचेगी. ऐसे में अब भारत का हर एक मैच काफी अहम हो गया है. पाकिस्तान के खिलाफ भारत को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है और साथ ही भारतीय टीम का रन रेट भी काफी कम है. जिससे भारतीय टीम के लिए खतरे की घंटी बज गई है. भारतीय टीम को अपने हर मैच को अहम मानकर चलना होगा. कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम को अपने ग्रुप स्टेज में अब 4 मैच और खेलने हैं. पाकिस्तान के बाद अब भारतीय टीम का अगला मुकाबला 31 अक्टूबर को दुबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा. यह मैच भी शाम साढ़े 7 बजे से खेला जाएगा. 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत को न्यूजीलैंड ने हराया था. ऐसे में भारतीय टीम उस हार का बदला लेने मैदान पर उतरेगी.
इसके बाद तीसरा मैच भारतीय टीम 3 नवंबर को अबू धाबी में अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगी. अफगानिस्तान की टीम टी-20 क्रिकेट की खतरनाक टीम मानी जाती है जो कभी भी उलटफेर कर सकती है. इसके बाद भारत 5 नवंबर को ग्रुप बी की विजेता टीम स्कॉटलैंड के खिलाफ दुबई में खेलेगी. वहीं. 8 नवंबर को भारतीय टीम का मुकाबला नामिबिया की टीम से होगा और यह मैच भी दुबई में ही खेला जाएगा. यानि भारतीय टीम को अपने 4 मैच में से 3 मैच दुबई में ही खेलने हैं जहां पाकिस्तान से भारत हार चुका है.
न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के अलावा स्कॉटलैंड की टीम ने पहले चरण में बांग्लादेश को हरा दिया था. ऐसे में हम कह सकते हैं कि टीम स्कॉटलैंड भी भारत को कड़ी टक्कर दे सकती है. वहीं, नामिबिया के खिलाफ भारत की टीम उस समय खेलेगी जब ग्रुप में टॉप 2 टीमों को लेकर संभावना बन जाएगी. विराट एंड कंपनी के लिए अब आगे का रास्ता आसान नहीं होने वाला है.
भारतीय टीम का शेड्यूल (Schedule of Indian Team)
भारत बनाम न्यूजीलैंड 31 अक्टूबर (दुबई, शाम 7.30 बजे)
भारत बनाम अफगानिस्तान 3 नंबबर (अबु धाबी, शाम 7.30 बजे)
भारत बनाम स्काटलैंड 5 नवंबर (दुबई, शाम 7.30 बजे)
भारत बनाम नामीबिया 8 नवंबर (दुबई, शाम 7.30 बजे)

खास बातें
नयी दिल्ली: टी-20 विश्व कप शुरू होने में बस चंद ही दिन बाकी बचे हैं. आज से तीन दिन बाद अक्टूबर 17 को पहले दिन दो मैच खेले जाएंगे. और इसी के साथ ही टी20 विश्व कप का आगाज हो जाएगा. पांच साल बाद आयोजित हो रहे संस्करण में 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं. ऐसे में बड़ी तादाद में फैंस टूर्नामेंट के बारे में डिटेल्स से जाने को बहुत ही ज्यादा बेकार हैं. करोड़ों फैंस के मन में विश्व कप को लेकर अभी भी कई सवाल चल रहे हैं, तो बहुत से फैंस भ्रमित हैं. इसी पहलू को ध्यान में रखते हुए हम आपके लिए लेकर आए हैं टूर्नामेंट से जुड़ी खास बातें. चलिए बारी-बारी से जानकारी प्राप्त कर लीजिए:
दूसरा राउंड शुरू होगा: सुपर-12 का दूसरा राउंड 23 से शुरू होगा, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका मैच से इसकी शुरुआत होगी. जबकि अगले दिन 24 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान मैच होगा. 8 नवंबर को भारत के उसके आखिरी मैच के साथ दूसरे राउंड की समाप्ति होगी
सेमीफाइनल: ये मुकाबले 10 और 11 नवंबर को खेले जाएंगे
फाइनल: यह मैच 14 नवंबर को खेल जाएगा.
प्वाइंट् सिस्टम:
जीत: 2 प्वाइंट
टाई, कोई परिणाम नहीं: 1 अंक
हार जा मैच जब्त: 0 अंक
मैचों की टाइमिंग: टूर्नामेंट के लगभग सभी दिन दो मुकाबले खेले जाएंगे और मैचों की दो ही टाइमिंग हैं. एक मैच दोपहर 3:30 बजे से जबकि दूसरा मुकाबला 7:30 बजे से खेला जाएगा.
क्या टूर्नामेंट में रिजर्व-डे हैं?
हां, दोनों सेमीफाइनल और फाइन मुकाबले के लिए रिजर्व-डे रखे गए हैं. मतलब अगर बारिश आती है या किसी और अन्य वजह से मैच रद्द होता है, तो यह अगले दिन खेला जाएगा, लेकिन यह बात बाकी दूसरे मैचों पर लागू नहीं होगी. सेमीफाइनल और फाइनल में अगर अगर कम से कम दोनों टीमों के लिए पांच ओवर का खेल नहीं होता है, तो बाकी ओवरों का मैच अगले दिन होगा.
भारत के मुकाबले
24 अक्टूबर- बनाम पाकिस्तान
31 अक्टूबर- बनाम न्यूजीलैंड
3 नवंबर- बनाम अफगानिस्तान
5 नवंबर- बनाम बी 1
8 नवंबर- बनाम ए 2
टूर्नामेंट का फॉर्मेट
शुरू होने वाला टी20 वर्ल्ड कप तीन चरणों में खेला जाएगा. पहले राउंड में दो ग्रुप में चार-चार टीमें शामिल हैं और ये राउंड-रॉबिन लीग के आधार पर एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी. हर ग्रुप से दो टीमें अगले सुपर-12 राउंड में जाएंगी.
राउंड -1:
ग्रुप A: श्रीलंका, ऑयरलैंड, नीदरलैंड, नामीबिया
ग्रुप B: बांग्लादेश, स्कॉटलैंड, पपुआ एंड गिनी, ओमन
सुपर-12:
ग्रुप A: इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, ग्रुप ए की शीर्ष टीम, ग्रुप बी की दूसरे नंबर की टीम
ग्रुप B: भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, ग्रुप ए की दूसरे नंबर की टीम, ग्रुप बी की शीर्ष टीम