अर्जुन और मलाइका ने अभी तक अपने रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार नहीं किया है। लेकिन खबर है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं....
::fulltext::
मलाइका अरोरा और अर्जुन कपूर लंबे समय से अफेयर की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों को अक्सर साथ में टाइम बिताते देखा जाता है। हालांकि अर्जुन और मलाइका ने अभी तक अपने रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार नहीं किया है। लेकिन खबर है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं।


प्रियंका ने भी मलाइका-अर्जुन के अफेयर को कंफर्म किया है। दरअसल, करण ने प्रियंका से वरुण धवन के अफेयर पर सवाल किया था। जिसके जवाब में प्रियंका चोपड़ा ने कहा था कि मैं सिर्फ अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के अफेयर के बारे में जानती हूं। मलाइका और अर्जुन अक्सर डेट पर नजर आ जाते हैं और साथ ही कई बार अर्जुन मलाइका के प्रति प्रोटेक्टिव भी दिखते हैं।
