इंडिया कुटूर वीक 2018 : मानसून वेडिंग के लिए परफेक्ट है कियारा आडवाणी का ये लहंगा.....
::/introtext::::fulltext::
इंडिया कोचर वीक में डिजाइनर श्यामल और भूमिका के लिए कियारा आडवाणी शो स्टॉपर बनी थीं। हरे रंग के लहंगे में कियारा बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लग रहीं थीं। उनका अटायर 'मूस ऑफ मिरर’ से था जिसे एंबेलिशमेंट से सजाया गया था। कियारा का सीफोम लहंगा वेडिंग मार्केट में एंट्री करने के लिए बिलकुल परफेक्ट है और इसे उन महिलाओं के लिए बनाया गया है जिनके हल्की कारीगरी वाले लहंगे पसंद आते हैं।
इस लहंगे की खास बात थी इसका शियर्ड लेयर्ड स्लीव्स वाला क्रॉप्ड ब्लाऊज़। ब्लाऊज़ को शिमरी और लेज़र कट्स से स्टाइलिश लुक दिया गया था।![]()
इस ड्रेस के साथ कियारा ने आरके ज्वेलर्स की गोल्ड कुंदन चोकर की ज्वेलरी पहन रखी थी। उनका मेकअप एक दम फ्रेश लुक दे रहा था और बालों में बीच की मांग निकाल रखी थी और होठों पर पिंक लिप शेड लगा रखा था। इस कलेक्शन में ऐसे डिजाइन बनाए गए जोकि शादी के कार्यक्रमों के लिए बने हैं लेकिन उन पर ज्यादा भारी एंब्रॉयड्री नहीं की गई है। कियारा आडवाणी को देखकर स्वर्ग की किसी परी की याद आ गई।
::/fulltext::