हाल ही में शाहरुख और गौरी को एक इवेंट में मोस्ट स्टाइलिश कपल के अवॉर्ड से नवाजा गया। इस दौरान शो के होस्ट विक्की कौशल ने शाहरुख खान के द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई एक तस्वीर को दिखाया। इस फोटो को शेयर करते हुए शाहरुख ने लिखा था, आखिरकार गौरी से उन्हें इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी अपलोड करने की इजाजत मिल गई है।
जब इस बारे में गौरी से पूछा गया तो उन्होने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्होंने शाहरुख को सेल्फी लेने और उसे अपलोड करने के लिए मना किया है। गौरी ने बताया कि क्योंकि शाहरुख तैयार होने में 2 घंटे लगाते हैं। इतना ही नहीं एक फोटो लेने में भी वो इतना ही समय लेते है, फिर उन्हें फर्क नहीं पडता कि फोटो में उनकी फैमिली कैसी दिख रही है।
तो शायद यही कारण है कि गौरी शाहरुख को सेल्फी लेने की इजाजत नहीं देती है। गौरी ने कहा कि मैं इस पर पूरा ध्यान देती हूं कि फोटो में अच्छी दिखूं। शाहरुख ने भी कहा कि मेरी वाइफ और बच्चों को लगता है कि मैं बहुत से फिल्टर यूज करता हूं बहुत टाइम लेता हूं इसीलिए ये मुझे सेल्फी क्लिक नहीं करने देते।