सुकमा .….पूरी रात चलकर नक्सलियों के ठिकाने तक पहुंचे जांबाज जवान, सुबह होते ही नक्सलियों पर टूट पड़े। करीब आधे घंटे के भीतर ही जवानों ने 14 नक्सलियों को मार गिराया। ये आपरेशंस इतना खुफिया था, कि नक्सलियों को थोड़ी सी भी भनक नहीं लगी। जब तक नक्सली संभल पाते, काल बनकर टूटे जवानों ने नक्सलियों को ढ़ेर करना शुरू कर दिया।
::/introtext::::fulltext::
ये आपरेशंस कल दोपहर ही लांच किया गया था, जिसमें 200 से जवानों की अलग-अलग टीम को रवाना किया गया था। डीआरजी और एसटीएफ के अलावे CRPF की टीम भी आपरेशंस में शामिल थी। पूरी रात जंगलों में चलते हुए जब सुबह कोंटा के नुलकातुंग गांव पहुंचे … जहां नक्सलियों ने जवानों को देखकर गोलियां बरसानी शुरू कर दी । करीब आधे घंटे तक दोनों तरफ से गोलीबारी हुई, जिसमें 14 नक्सलियों को जवानों ने मार गिराया, वहीं 16 हथियार भी भी बरामद किये गये हैं।
जानकारी के मुताबिक 200 से ज्यादा नक्सलियों की मौजूदगी एक कैंप में होने की पुलिस जवानों को मिली थी, इसी सूचना के आधार पुलिस पार्टी को आपरेशंस के लिए भेजा गया था। हालांकि अभी भी नक्सलियों की मौजूदगी इलाके में बतायी जा रही है, लिहाजा जवानों का आपरेशंस अभी भी जारी है।
::/fulltext::