जेसना मारिया जेम्स : तलाश में उतरे 400 जवान, जंगलों में चल रहा बड़ा सर्च आपरेशन.....
::/introtext::::fulltext::
केरल 5 जून 2018। केरल के कोट्टयम में अचानक गायब हुई बीकॉम की छात्रा जेसना मारिया जेम्स की तलाश में एक बड़ा सर्च आपरेशन चल रहा है। 20 वर्षीय छात्रा की तलाश में 400 जवान जंगलों में उतरे हैं। निगरानी पुलिस की आईजी और एसपी स्तर के अफसर कर रहे हैं। जंगल में गयी टीम डीएसपी स्तर के अफसर कर रहे हैं। जेसना 22 मार्च को कॉलेज से घर लौटते समय अचानक लापता हो गई.कोट्टयम के SP हरिशंकर ने बताया कि जेसना के परिवार वालों के अनुरोध पर यह तलाशी अभियान शुरू किया गया है. कोट्टयम के इडुक्की के जंगलों में आज सुबह तलाशी अभियान शुरू किया. इडुक्की के जंगलों में एरुमेली, मुंडक्कयम, कुट्टीकनम और पीरुम्ड इलाकों में डीएसपी स्तर के अफसर के नेतृत्व में जवान सर्च आपरेशन चला रहे हैंष।
जानकारी के मुताबिक, जेसना को आखिरी बार वेहूचीरा इलाके में ही एक प्राइवेट बस में सवार देखा गया था. 4 मार्च को विधानसभा में जेसना के गुम होने का मुद्दा उठाया था. पीसी जॉर्ज के सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने विधानसभा को बताया था कि पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि जेसना देश छोड़कर तो नहीं चली गई. पुलिस ने जेसना का पता बताने वाले के लिए 2 लाख रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा है. जेसना का पता लगाने के लिए पुलिस ने अब तक करीब दो लाख फोन कॉल्स खंगाल डाली हैं.
::/fulltext::