ट्रेन के टिकट पर लिखे इन शब्दों का जानें मतलब, बुक करने में होगी आसानी
::/introtext::::fulltext::
ट्रेन के टिकट पर लिखें कई शब्द आपको समझ में नहीं आते है आज हम आपको उन्हीं की जानकारी दे रहे है.
ट्रेन का टिकट बुक करते समय हमें कुछ शॉर्टकट शब्द दिखाई देते हैं, लेकिन हम उनको जानें बिना ही क्लिक कर देते हैं. ऐसे में दिक्कत सिर्फ इतनी होती है कि आपको उनकी जानकारी नहीं होने के चलते आपकी टिकट बुक हो गई या नहीं, ये चिंता हमेशा सताती रहती है. इसी समस्या को दूर करने के लिए हम आज आपकी मदद कर रहे हैं. आइए जानते हैं इन शॉर्ट कट शब्दों का मतलब-
WL-आपकी सीट कंफर्म नहीं है. वेटिंग लिस्ट ज्यादा नहीं है तो टिकट कंफर्म हो जाता है. सीट नंबर जर्नी डेट को चार्ट तैयार होने से पहला मिलता है.
GNWL- जनरल वेटिंग लिस्ट, इसका मतलब है कि आपने जिस ट्रेन की टिकट ली है, वह ट्रेन वहीं स्टेशन या आसपास स्टेशन से बनकर खुलती है. इसमें टिकट कंफर्म होने के चांसेज ज्यादा होते हैं.
RLWL- रिमोट लोकेशन वेटिंग लिस्ट, दो बड़े स्टेशनों के बीच, जहां पर ज्यादा ट्रेनें नहीं आती है तो ऐसे में इस तरह का टिकट मिलता है. ऐसे टिकट कंफर्म होने के चांसेस ज्यादा होता है.
PQWL- छोटे स्टेशनों पर कोटे में दी गई सीट के आधार पर टिकट दिया जाता है. इसमें भी टिकट कंफर्म होने के चांसेज कम होते हैं
PQWL/REGRET- इसका मतलब है कि ट्रेन में सीट नहीं है और आपको टिकट नहीं मिलेगी..
RAC- इसका मतलब तो आप जानते ही होंगे कि आपको सिर्फ बैठ कर सफर करना पड़ेगा. आपको सिर्फ बैठने की जगह मिलेगी, लेट नहीं पाएंगे. यानी आप आधी सीट के हकदार होंगे.
CNF-मुबारक! आपकी सीट कंफर्म हो गई है. साथ ही, आपको बॉगी नंबर, सीट नंबर, पीएनआर नंबर टिकट पर दिखेगा.
सीट भी जान लें-अगर टिकट कंफर्म है तो सीट नंबर के अलावा टिकट देखकर आप उसकी पोजिशन भी जान सकते हैं. अगर आपकी बर्थ नंबर के सामने LB लिखा है तो इसका मतलब है लोअर यानी नीचे वाली बर्थ<br />अगर लिखा है MB तो इसका मतलब मिडल बर्थ. UB का स्वाभाविक मतलब है अपर बर्थ. इसके अलावा, अगर SU और SL लिखा है तो इसका मतलब साइड अपर और साइड लोअर बर्थ है. रेलवे सीनियर सिटिजन के लिए लोवर सीट ही देने की कोशिश करता है, बशर्ते ऐसी सीट उपलब्ध हो. ऑनलाइन रिजर्वेशन करवाने पर उपलब्धता के हिसाब से आप खुद ही सीट चुन सकते हैं.
