Wednesday, 12 August 2026

दिनदहाड़े 3 राउंड फायर कर 6 लाख रुपए की लूट

3456::/cck::

दिनदहाड़े बाइक सवार युवक पर 3 राउंड फायर कर 6 लाख रुपए की लूट की वारदात...... 

::/introtext::
::fulltext::

दुर्ग. दिनदहाड़े बाइक सवार युवक पर 3 राउंड फायर कर 6 लाख रुपए की लूट की वारदात सामने आ रही है. घायल युवक को आनन-फानन अस्पताल भेजा गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जाँच में जुट चुकी है. 

प्राथमिक जानकारी के अनुसार दिनदहाड़े लूट की इस घटना को तीन आरोपियों ने अंजाम दिया है. दुर्ग नगर निगम के पास ईरानी डेरा के सामने तीन बदमाशों ने अचानक एक बाइक सवार युवक पर दनादन गोलियां दागनी शुरू कर दी. तीनों बदमाश घायल युवक का रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए.

बैग में 6 लाख रुपए से अधिक रकम होने की बात सामने आ रही है. घायल युवक को राहगीरों ने अस्पताल पहुँचाया. घायल युवक का नाम अश्वनी कुमार बिसोई ( 22 वर्ष) बताया जा रहा है. युवक मॉडल टाउन का रहने वाला है. युवक इन्फोसिस्टम में काम करता है.

गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को नजदीक के सांई अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सीने व बांह में 2 गोली लगी है. गोली चलने की घटना का पता चलते ही स्थल पर एसएसपी डॉ. संजीव शुक्ला, आईपीएस भोजराम पटेल पहुंच गए हैं. मामले की जांच की जा रही है.

घटना स्थल पर एक कारतूस का खोखा बरामद हुआ है. पुलिस तमाम पहलुओं को जोड़कर आरोपियों का पता लगाने सीसीटीवी खंगलना शुरू कर दिया है. साथ ही दिन दहाड़े हुई इस घटना की जानकारी लगते ही स्थानीय विधायक और जनप्रतिनिधियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए हैं.

::/fulltext:: 3456::/cck::
R.O. No. 13954/16 Advertisement Carousel
R.O. No. 13954/16 Advertisement Carousel

 Divya Chhattisgarh

 

City Office :-  Infront of Raj Talkies, Block - B1, 2nd Floor,

                              Bombey Market, GE Road, Raipur 492001

Address     :-  Block - 03/40 Shankar Nagar, Sarhad colony, Raipur { C.G.} 492007

Contact      :- +91 90099-91052, +91 79873-54738

Email          :- Divyachhattisgarh@gmail.com

Newsletter

Subscribe to our newsletter. Don’t miss any news or stories.

We do not spam!