दीपिका पादुकोण को हाल ही में मुंबई में आयोजित स्टाइल एंड ग्लैमर अवार्ड्स में सबसे ग्लैमरस स्टार के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है....
::/introtext::::fulltext::
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को हाल ही में मुंबई में आयोजित स्टाइल एंड ग्लैमर अवार्ड्स में सबसे ग्लैमरस स्टार के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। दीपिका पादुकोण ने अपनी उत्कृष्ट सुंदरता और टेलेंट के बल पर बहुत सारे पुरस्कार जीते हैं और बीते दिन दीपिका ने एक ओर पुरस्कार अपने नाम कर लिया है। पद्मावत अभिनेत्री रेड कार्पेट पर अपने परफेक्ट स्टाईल से सबके होश उड़ाते नजर आईं। दीपिका कोरल तफता पफबॉल गाउन पहने हुए नजर आई। न्यूड लिपस्टिक के साथ लाइट मेकअप और सॉफ्ट कर्ल के साथ उनका लुक बेहद शानदार लग रहा था।

हाल ही में, दीपिका पादुकोण ने एशिया की 'सबसे सेक्सी एशियाई महिला' के रूप में भी अपना खिताब पुनः प्राप्त किया था। 3 साल में दूसरी बार दीपिका ने ब्रिटेन स्थित समाचार पत्र 'ईस्टर्न आई' द्वारा प्रकाशित शीर्षक हासिल किया है। 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में होने के बाद, अब अभिनेत्री फोर्ब्स सिलेब 100 की सूची में टॉप 5 में जगह बनाने वाली एकमात्र महिला अभिनेत्री बनी गई हैं। जिसका हाल ही में अनावरण किया गया था।

वर्कफ्रंट की बात करे तो दीपिका पादुकोण मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित एसिड अटैक सर्वाइवल की सच्ची कहानी पर आधारित अपनी अगली फिल्म छपाक की तैयारी में व्यस्त हैं। छपाक को दीपिका पादुकोण द्वारा सह-निर्मित किया जाएगा।
::/fulltext:: 