दैनिक राशिफल : 14 जुलाई शनिवार, कन्या राशि वालों को करना पड़ेगा आर्थिक तंगी का सामना......
::/introtext::::fulltext::
कैसे बनाए अपने इस नए दिन को बेहतर, कैसे पाएं अपनी समस्या का समाधान, अगर आपके मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं तो उनके जवाब जानने के लिए पढ़ें अपना आज का राशिफल जिसमें आपके आज से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी आपको मिलेगी। तो चलिए जानते हैं कैसा रहेगा आपका आज का दिन।
मेष: सेहत से जुड़ी परेशानी आ सकती है, इसलिए लापरवाही न बरतें और किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लें। आज कोई बड़ा वित्तीय लाभ मिलने की संभावना है। आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई कीमती तोहफा खरीदेंगे और उन्हें ख़ास महसूस कराएंगे। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। हो सकता है आज आपको कोई उबाऊ काम करने को मिले जिसे करने में आपका मन न लगे। मुमकिन है आज छोटे भाई से किसी बात पर अनबन हो। आज किसी भी तरह का वादा करने से पहले ठीक से सोच विचार कर लें।
वृषभ: वैवाहिक जीवन में आज कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी आज आपको कुछ तनाव दे सकता है। हालात बेकाबू होने से पहले बेहतर होगा आप बात को संभाल लें। आर्थिक मोर्चे पर आज दिन सामान्य रहने वाला है। अगर आज आप खरीदारी करने बाहर जाएं तो सोच समझ कर पैसे खर्च करें और केवल वही चीज़ें लें जो इस वक़्त ज़रूरी है। साझेदारी और व्यापार में हिस्सेदारी वग़ैरह से दूर रहें। यात्रा के लिए दिन शुभ नहीं है। सेहत से जुड़ी परेशानियां आ सकती हैं, ख़ास तौर पर रक्तचाप वाले मरीज़ों को आज अपना खास ध्यान रखना चाहिए।
मिथुन: अपने मित्रों के माध्यम से आपका ख़ास लोगों से परिचय होगा, जो आगे चलकर फ़ायदेमंद रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर आज के दिन आपको मिलाजुला परिणाम मिल सकता है। उचित सलाह से ही निवेश करना फायदेमंद होगा। दफ्तर में गप्पेबाज़ी आपके लिए भारी पड़ सकती है, हो सकता है इसके कारण आज आप अपने बॉस के गुस्से का शिकार हो जाएं। बेहतर होगा आप अपने काम पर ध्यान केंद्रित करें। मुमकिन है जीवनसाथी से छोटी सी बात पर मनमुटाव हो जिससे आपके रिश्ते में खटास आ सकती है। यात्रा के लिए आज का दिन शुभ हैं। घर से निकलने से पहले अपने माता पिता का आशीर्वाद लेना न भूलें।
कर्क: आज आप अपने सभी अधूरे कार्य निपटाने की पूरी कोशिश करेंगे ताकि वीकेंड पर अपने परिवार के साथ कुछ मज़ेदार समय बिता सकें। आज आप खुद को बेहतर और आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे। रियल एस्टेट में किया हुआ निवेश आपके लिए लाभकारी होगा। आप अपने आपको ऊर्जा से भरा हुआ और तरोताज़ा महसूस करेंगे। अगर वैवाहिक जीवन में परेशानियां आ रही हैं तो बेहतर होगा आप अपने बड़ों से इस विषय में बात करें। उनके हस्तक्षेप से आपके रिश्ते में सुधार आ सकता है। शाम को कोई शुभ समाचार मिलने से आपकी प्रसन्नता दोगुनी हो जाएगी।
सिंह: व्यवसाय से जुड़े जातकों को आज ख़ास सावधानी बरतने की ज़रुरत है। पैसों के मामले में किसी पर भी आँख बंद कर भरोसा न करें। आज आपके पिता आपसे किसी बात पर नाराज़ हो सकते हैं। बेहतर होगा आप ठंडे दिमाग और समझदारी से उनके सामने अपनी बात रखें। आर्थिक तौर पर आज का दिन अच्छा है। प्राप्त हुआ धन उम्मीद के मुताबिक होगा। शेयर बाजार में निवेश आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। अपनी व्यस्त दिनचर्या से थोड़ा समय निकाल कर अपनी सेहत पर भी ध्यान दें।
कन्या: आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन कुछ ख़ास नहीं है। ख़र्चों में बढ़ोतरी के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हो सकता है आज आप अपने परिवार के नज़रिए से सहमत न हो लेकिन उनके हित के खिलाफ भी आप कोई काम न करें तो बेहतर होगा। दूसरों की आलोचना करने की आपकी आदत आज आपके लिए नुक़सानदेह साबित हो सकती है। यह वक़्त अपने सभी निराशाओं और परेशानियों को मिटाने का है न की पुरानी बातों को याद करके अपना समय बर्बाद करने का।
तुला: रोमांस के नज़रिए से आज का दिन बहुत अच्छा है। मुमकिन है आज अपने प्रेमी/प्रेमिका के साथ अपनी पसंद की जगह पर घूमने जाएं। कुछ समय से अगर आपके वैवाहिक जीवन में परेशानियां आ रही है तो आज हालात बदल सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है। सेहतमंद रहने के लिए कसरत करें और इसे नियमित रखने की कोशिश करें। आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने तयशुदा बजट से दूर न जाएं। हँसी-मजा़क के बीच आपके और आपके किसी दोस्त के बीच कोई पुराना मुद्दा उभर सकता है, जो फिर वाद-विवाद का रूप भी ले सकता है। बेहतर होगा आप समझदारी से काम लें।
वृश्चिक: घर में किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन संभव है। आर्थिक तौर पर आज का दिन आपके लिए लाभ कमाने वाला रहेगा। आप अपने पराक्रम व साहस के बल पर धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी और आप स्वादिष्ट व्यंजनों का भरपूर आनंद उठा पाएंगे। रिश्तेदारों से कुछ तनाव मिल सकता है। आप संयम से काम लें नहीं तो बात हाथ से निकल सकती है। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी। कोई नया काम शुरू करने के लिए आज का दिन शुभ है लेकिन उससे पहले अपने माता पिता से विचार विमर्श करना ना भूलें।
धनु: प्यार मोहब्बत के मामले में आपको सावधानी बरतने की ज़रुरत है, हद से ज़्यादा आपकी दीवानगी आपके प्रेम संबंधों में दरार पैदा कर सकती है। आप घूमने फिरने और पैसे खर्च करने के मूड होंगे लेकिन अगर आप ऐसा करेंगे तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है क्योंकि आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं है। अतिरिक्त काम के बोझ के कारण आज आप थका हुआ महसूस करेंगे। खुद को ज़्यादा काम के बोझ तले दबाकर शारीरिक और मानसिक रूप से बीमार न करें। ध्यान रहे जान है तो जहान है इसलिए बेहतर होगा आप काम के साथ भरपूर आराम भी करें।
मकर: आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। पुराने किए हुए निवेश से आपको लाभ मिलने का योग है। लंबे समय के बाद आज आप ख़ुद को सुकून में और ज़िंदगी का लुत्फ़ उठाने के लिए सही मनोदशा में पाएंगे। वैवाहिक जीवन में आप ख़ुशी का अनुभव करेंगे। सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अपने दिन की योजना बेहतर तरीके से बनाएं नहीं तो आपको लगेगा कि आपका पूरा दिन बर्बाद हो गया।
कुम्भ: मुमकिन है पुरानी बातें भूलकर आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ मज़ेदार समय बिताएंगे। प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन बहुत ही ख़ास होगा। रोमांटिक मुलाक़ात बहुत ही बढ़िया होगी। दफ्तर में आपका चुम्बकीय और ज़िन्दादिल व्यक्तित्व सबके लिए आकर्षण का केन्द्र बना रहेगा। ख़ुशनुमा दिन के लिए मानसिक तनाव और झंझटों से दूर रहें। आज आपके लिए आराम करने का पर्याप्त समय होगा इसलिए इसका भरपूर फायदा उठाएं। आप घूमने फिरने और खरीदारी करने में आज खूब पैसे खर्च करने वाले हैं। लेकिन ध्यान रहे आपका बजट गड़बड़ न हो जाए। आज आपको अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है।
मीन: अगर बात आपकी आर्थिक स्थिति की करें तो आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आय के नए स्रोत मिलने से आपका आर्थिक पक्ष मज़बूत होगा। आज पूरा दिन आपका मिज़ाज बढ़िया रहेगा। रूमानी नज़रिए से वैवाहिक जीवन के लिए अच्छा दिन है। जीवनसाथी आज आपसे किसी बड़ी चीज़ की मांग कर सकता है। इससे उन्हें ख़ास होने का भी एहसास होगा। चीज़ें कार्यक्षेत्र में कुछ बेहतर नज़र आ रही है। आज आप पूरी ईमानदारी से मेहनत करेंगे और उसका परिणाम भी आपको देखने को मिलेगा।
::/fulltext::