तेज रफ्तार ट्रेलर पलटने से 4 लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक व्यक्ति को गंभीर से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।.....
::/introtext::::fulltext::
जांजगीर । जांजगीर से एक बड़ी घटना सामने आ रही है। तेज रफ्तार ट्रेलर पलटने से 4 लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक व्यक्ति को गंभीर से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनाडभरा क्षेत्र के घोघरी गांव की बतायी जा रही है। जहां तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रेलर ने 4 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें से 3 लोगों की मौत हो गई, वहीं 1 व्यक्ति की हालत गंभीर थी. इलाज के दौरान चौथे युवक ने भी दम तोड़ दिया।
घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक पत्थर से भरा ट्रेलर डभरा की तरफ जा रहा था। ज्यादा लोड होने की वजह से ट्रेलर अचानक से अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रेलर में रखा पत्थर मवेशी लेकर जा रहे दो लोगों और दो बाइक सवार पर ही पलट गया, जिससे तीन लोगों की मौत हो गयी। मवेशी लेकर जा रहे दोनों व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि बाइक सवार दो युवकों में से दोनों की मौत हो गयी। हादसे के बाद से इलाके में जाम लग गया। इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची ।
::/fulltext::