प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से हॉलीवुड की तरफ रुख कर चुकीं अब दुनियाभर में मशहूर हो चुकी हैं. दुनिया के कई देशों में प्रियंका चोपड़ा के मोम के स्टैच्यू मैडम तुषाद म्यूजियम रखे गए हैं.....
::/introtext::::fulltext::
नई दिल्ली: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) बॉलीवुड से हॉलीवुड की तरफ रुख कर चुकीं अब दुनियाभर में मशहूर हो चुकी हैं. दुनिया के कई देशों में प्रियंका चोपड़ा के मोम के स्टैच्यू मैडम तुषाद म्यूजियम (Madame Tussauds Museum) रखे गए हैं. गुरुवार को न्यूयॉर्क सिटी स्थित मैडम तुषाद म्यूजियम में मोम के पुतले का अनावरण हुआ. प्रियंका चोपड़ा ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपने ही वैक्स स्टैच्यू के साथ खड़ी हुई दिखाई दे रही हैं. उन्होंने इस तस्वीर के साथ कैप्शन भी लिखा, 'न्यूयॉर्क सिटी स्थित मैडम तुषाद (Madame Tussauds) में मेरी नई वैक्स स्टैच्यू. (जल्द ही अन्य जगहों पर आएगी)'. प्रियंका चोपड़ा के पुतले को रेड कलर का आउटफिट पहनाया गया है. साल 2016 में एमी अवॉर्ड के दौरान प्रियंका के पहने हुए ड्रेस की हूबहू वैक्स (मोम का पुतला) बनाया गया है.

बता दें, प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने निक जोनास (Nick Jonas) से शादी से पहले अपनी अगली बॉलीवुड फिल्म 'स्काई इज पिंक' की शूटिंग पूरी की थी. प्रियंका चोपड़ा की ये अगली बॉलीवुड फिल्म है. प्रियंका चोपड़ा ने एक डेटिंग ऐप में भी इन्वेस्ट किया है. प्रियंका चोपड़ा कई हॉलीवुड फिल्मों में भी आने वाले समय में नजर आ सकती हैं. प्रियंका चोपड़ा 2000 में भारत में हुई मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की विजेता रही थीं. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का जन्म 18 जुलाई, 1982 को झारखंड के जमशेदपुर में हुआ था. उनके पिता पंजाब के अंबाला से थे, जबकि उनकी मां झारखंड से थीं. उनके माता-पिता भारतीय सेना में चिकित्सक थे.
::/fulltext::