दीपिक और रणवीर की रिसेप्शन डेट प्रियंका और निक की शादी से क्लैश कर सकती है...
::/introtext::::fulltext::
मुंबई. बी टाउन फिलहाल दो बड़ी शादी- दीपिका-रणवीर और प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस का इंतजार कर रहा है। दीपिका और रणवीर ने जहां अपनी शादी की तारीखों की घोषणा कर दी है। वहीं, प्रियंका और निक को ऐसा करना बाकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिक और रणवीर की रिसेप्शन डेट प्रियंका और निक की शादी से क्लैश कर सकती है। लेकिन अब दोनों तारीखों के टकराने का डर खत्म हो गया है।
फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक इटली से वापस लौटने के बाद दीपिका और रणवीर बेंगलुरु और मुंबई में रिसेप्शन देंगे। बेंगलुरु दीपिका का होम टाउन है। ऐसे में 30 नवंबर को होने वाले इस रिसेप्शन में दीपिका के खास दोस्त और रिश्तेदार शामिल होंगे।
1 नवंबर को मुंबई के ग्रैंड हयात में ग्रैंड रिसेप्शन दिया जाएगा। इस रिसेप्शन का इनविटेशन कार्ड तैयार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 1 दिसंबर को ही निक और प्रियंका राजस्थान के मेहरंगढ़ में शादी करेंगे। अब ताजा अपडेट के मुताबिक अब ये शादी दो दिसंबर को राजस्थान के उमेद भवन पैलेस में होगी।
