Monday, 17 August 2026

All Categories

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने कर ली 'सगाई'

2975::/cck::

उम्र प्यार में मायने नहीं रखती और यही बात साबित की है प्रियंका और निक ने। नए लव बर्ड्स प्रियंका और निक को की बहुत बधाई।....... 

::/introtext::
::fulltext::
आखिरकार खुशखबरी मिल ही गई। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी पॉप स्टार ने कर ली है। इससे बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों जगह खुशी का माहौल है। इसकी जानकारी हाल ही में आई है। हालांकि अली अब्बास ज़फर के ट्वीट से लग ही रहा था कि प्रियंका और निक अपने रिश्ते में आगे बढ़ गए हैं। प्रियंका और निक के साथ होने की खबरें तब से बनी हुई थी जब से वे हॉलीवुड से लौटी थी। दोनों अक्सर साथ में देखें जाते थे। उन्होंने पब्लिकली साथ रहने का फैसला किया लेकिन कभी इसपर खुलकर बात नहीं की थी। लेकिन लगता है दोनों को ही ऐसे साथ रहना गवारा नहीं था। इसलिए दोनों ने सगाई कर ली। और यह हुआ है प्रियंका के 36वें जन्मदिन पर। यहां किया प्रपोज़-
 
 
प्रियंका चोपड़ा का 18 जुलाई को 36वां जन्मदिन था। इसकी प्लानिंग पहले से ही निक ने कर रखी थी और दोनों ने यह वक्त में एक-दूसरे के साथ बिताया। इसी बीच दोनों ने की। प्रियंका और निक ने लंदन में बहुत एंजॉय किया और आखिरकार सगाई कर ली। हालांकि इसकी कोई ऑफिशियल पोस्ट उन्होंने अब तक नहीं डाली। इसलिए फैंस को उनकी साथ में ऑफिशियल अनाउंसमेंट पोस्ट का इंतज़ार है। मिलकर खरीदी डायमंड रिंग- 
 
 
प्रियंका और निक पिछले सप्ताह ही के टिफनी स्टोर पहुंचे थे और वहां उन्होंने एक डायमंड रिंग पसंद की थी। यह खूबसूरत रिंग ही प्रियंका की की रिंग है। दोनों दो महीनों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। इसके बाद दोनों एक-दूसरे के परिवार से भी मिल लिए। बॉलीवुड और हॉलीवुड में दोनों ने खबरें और कैमरा अपनी तरफ घुमा रखे थे। ऐसे में फाइनली दोनों का साथ होना फैंस के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। 10 वर्ष का अंतर, लेकिन प्यार दीवाना होता है- 
 
 
निक के करीबी सूत्र ने बताया कि वे दोनों ही बहुत खुश हैं। साथ ही दोनों के परिवार भी खुश हैं। यहां तक कि निक के दोस्तों और परिवार ने उन्हें कभी इतना खुश नहीं देखा है। निक वाकई प्रियंका के लिए सीरियस हैं। प्रियंका चोपड़ा 36 वर्ष की हैं, वहीं निक 25 वर्ष के हैं। लेकिन उम्र प्यार में मायने नहीं रखती और यही बात साबित की है प्रियंका और निक ने। नए लव बर्ड्स प्रियंका और निक को की बहुत बधाई। 
::/fulltext:: 2975::/cck::
R.O. No. 13954/16 Advertisement Carousel
R.O. No. 13954/16 Advertisement Carousel

 Divya Chhattisgarh

 

City Office :-  Infront of Raj Talkies, Block - B1, 2nd Floor,

                              Bombey Market, GE Road, Raipur 492001

Address     :-  Block - 03/40 Shankar Nagar, Sarhad colony, Raipur { C.G.} 492007

Contact      :- +91 90099-91052, +91 79873-54738

Email          :- Divyachhattisgarh@gmail.com

Newsletter

Subscribe to our newsletter. Don’t miss any news or stories.

We do not spam!