प्रियंका और निक मुंबई के सेंट कैथरीन अनाथआश्रम पहुंचे, कपल ने यहां बच्चों के साथ वक्त बिताया......
::/introtext::::fulltext::
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास एंगेजमेंट पार्टी के एक दिन बाद मुंबई के एक अनाथआश्रम पहुंचे. यहां दोनों ने बच्चों के साथ वक्त बिताया.
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (36) ने शनिवार को अमेरिकन सिंगर निक जोनास (25) के साथ सगाई की. शनिवार दोपहर रोका सेरेमनी हुई, जबकि देर रात पार्टी का आयोजन हुआ. इसमें प्रियंका और निक के करीबियों के अलावा अंबानी परिवार और कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए. सगाई के एक दिन बाद रविवार को प्रियंका और निक मुंबई के सेंट कैथरीन अनाथआश्रम पहुंचे. कपल ने यहां बच्चों के साथ वक्त बिताया, साथ ही उनका मनोरंजन भी किया. निक जोनास ने इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्म 'गुंडे' का गाना 'तूने मारी एंट्रीयां' पर थिरकती दिखाई दे रही हैं... प्रियंका इस फिल्मी गाने पर अकेले नहीं बल्कि अनाथआश्रम की बच्ची के साथ डांस कर रही हैं. निक ने कैप्शन में लिखा कि यहां आकर उनका दिल भर आया है.
रविवार देर रात निक अपने परिवार के साथ यूएस रवाना हुए. एयरपोर्ट पर उन्हें अपने माता-पिता के साथ स्पॉट किया गया.

बता दें, प्रियंका और निक की एंगेजमेंट पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई. इसका एक इनसाइड वीडियो निक जोनास ने जारी किया, जिसमें प्रियंका चोपड़ा दिल खोलकर झूमती और नाचती दिखाई दे रही हैं. प्रियंका-निक के साथ वीडियो में वीजे अनुषा भी डांस करती नजर आ रही हैं.
प्रियंका-निक की इस पार्टी में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी अपनी बेटी ईशा अंबानी के साथ पहुंचे. आलिया भट्ट, सलमान खान की बहन अर्पिता खान समेत कई सेलेब्स इसमें शामिल हुए. परिणीति चोपड़ा को बहन की एंगेजमेंट पार्टी को एन्जॉय करते हुए देखा गया.
::/fulltext::