खबरों की माने तो वरुण धवन और नताशा दलाल के परिवार इस साल नवंबर मं कोई तारीफ फाइनल करने की सोच रहे हैं.....
::/introtext::::fulltext::
बॉलीवुड स्टार वरुण धवन 24 अप्रैल को अपना 32वां बर्थ़डे सेलीब्रेट कर रहे हैं। वरुण को लेकर बीते दिनों से ही खबरें हैं कि वो जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से शादी करने जा रहे हैं। खबरों के अनुसार दोनों के परिवारों जल्द से जल्द इन्हें शादी के बंधन में बंधा देखना चाहते हैं।
खबरों की माने तो वरुण धवन और नताशा दलाल के परिवार इस साल नवंबर मं कोई तारीफ फाइनल करने की सोच रहे हैं। पहले वरुण-नताशा साल 2020 की शुरूआत में शादी करने पर विचार कर रहे थे। लेकिन दोनों के परिवारों ने ये आइडिया नकार दिया और इसी साल शादी करने का फैसला सुनाया है। वरुण धवन की मां चाहती हैं कि उनकी शादी बड़ी धूमधाम से हो। वहीं रिपोर्ट्स की माने तो वरुण और नताशा की शादी सिंधी रीति-रिवाज से होगी। सुनने में आ रहा है कि दीपिका-रणवीर की तरह नताशा-वरुण भी डेस्टिनेशन वेडिंग करेंगे।

