Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
दिल्ली. जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में बुधवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. जम्मू-कश्मीर में सुबह सवा पांच बजे भूकंप के झटके लगे. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.6 मापी गई. वहीं, सुबह पांच बजकर 43 मिनट पर हरियाणा में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. 3.1 तीव्रता वाले भूकंप का केंद्र झज्जर था. किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
इससे पहले दिल्ली-एनसीआर में बीते रविवार और सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. रविवार शाम को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे. भूकंप के झटके हरियाणा व उत्तर प्रदेश के भी कुछ स्थानों में महसूस किए गए थे. हरियाणा के रेवाड़ी, धारूहेड़ा, कुंड में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. भूकंप का केंद्र जमीन के 10 किलोमीटर नीचे हरियाणा के झज्जर जिले में था. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.8 मापी गई.
मंगलवार को भी हरियाणा औऱ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए. इस तरह से पिछले चार दिन में लगातार चार बार भूकंप से धरती हिल चुकी है.
::/fulltext::