मशहूर फिल्म अभिनेत्री रीता भादुड़ी का मंगलवार सुबह निधन हो गया।....
::/introtext::::fulltext::
अपने जमाने की मशहूर फिल्म अभिनेत्री रीता भादुड़ी का मंगलवार सुबह निधन हो गया। वह 'निमकी मुखिया' में अपने दादी के रोल से घर-घर में फेमस थीं। वह 62 साल की थीं। रीता भादुड़ी किडनी की समस्या से जूझ रही थीं। वह पिछले 10 दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं।
ऐक्टर शिशिर शर्मा ने फेसबुक पर पोस्ट कर उनके निधन की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, बड़े दुख के साथ मैं इस बात की सूचना दे रहा हूं कि रीता भादुड़ी हमारे बीच नहीं रहीं। उनका अंतिम संस्कार 17 जुलाई को दोपहर 12 बजे अंधेरी ईस्ट, मुंबई में होगा। हम सबके लिए वो मां की तरह थीं। उन्हें बहुत याद करेंगे।
रीता भादुड़ी हालिया शो 'निमकी मुखिया' के अलावा 'अमानत', 'कुमकुम', 'छोटी बहू', 'हसरतें' जैसे कई टीवी धारावाहिकों में अहम भूमिका में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने 'जूली', 'अनुरोध', 'फूलन देवी', 'घर हो तो ऐसा', 'बेटा', 'लव', 'रंग', "दलाल', 'तमन्ना' और 'मैं माधुरी
दीक्षित बनना चाहती हूं' जैसी कई फिल्मों में भी काम किया है।
::/fulltext:: दीक्षित बनना चाहती हूं' जैसी कई फिल्मों में भी काम किया है।
