Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
——
लखनऊ. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज यूपी दौरे पर जाएंगे। राहुल अमेठी में 2 दिन रहेंगे तो शाह 1 दिन में वाराणसी, आगरा और मिर्जापुर में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। राहुल और शाह के इस दौरे को 2019 लोकसभा चुनावों की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। बता दें कि 6 दिन पहले 28 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संत कबीर नगर में रैली की थी।
::/introtext::मृतक किसान के घर जाएंगे राहुल :कांग्रेस अध्यक्ष अमेठी में एक मुस्लिम किसान के परिवार से भी मुलाकात करेंगे, जिसकी मौत पिछले दिनों एक सरकारी खरीद केन्द्र में अपने नंबर का इंतजार करते वक्त हो गई थी। कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह का कहना है कि किसान के घर कोई भी भाजपा नेता नहीं गया है। राहुल पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे।
शाह की नजर 2019 की तैयारियों पर : भाजपा आईटी विभाग के प्रदेश प्रमुख संजय राय ने बताया कि शाह वाराणसी में पार्टी के सोशल मीडिया सम्मेलन में शिरकत करेंगे। इसके अलावा वह काशी, गोरखपुर और अवध क्षेत्रों के लोकसभा प्रभारी के साथ बैठक भी करेंगे।
उपचुनाव में भाजपा की हुई थी हार:प्रदेश की 3 लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। इनमें सीएम योगी आदित्यनाथ की गोरखपुर सीट भी शामिल है। यूपी में लाेकसभा की 80 सीटें हैं। 2014 के चुनाव में भाजपा ने यहां 71 सीटों पर जीत दर्ज की थी।