एक्ट्रेस श्रीजिता डे इन दिनों सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। टीवी की इस संस्कारी बहू ने हाल ही में माइनस 10 डिग्री टेंप्रेचर में एक बोल्ड फोटोशूट कराया है....
::/introtext::::fulltext::
पॉपुलर टीवी शो 'उतरन' में मुक्ता का रोल निभाकर घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस श्रीजिता डे इन दिनों सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। टीवी की इस संस्कारी बहू ने हाल ही में माइनस 10 डिग्री टेंप्रेचर में एक बोल्ड फोटोशूट कराया है।


बता दें कि श्रीजिता डे ने अपने करियर की शुरुआत एकता कपूर के सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' से की थी। जिसके बाद उनके अभिनय से प्रभावित होकर एकता ने उन्हें अपने अगले सीरियल 'कर्म अपना-अपना' के लिए भी साइन पर लिया था। सीरियल और टीवी शो के अलावा श्रीजिता डे फिल्मों में भी दिख चुकी हैं। वो फिल्म टशन में पार्वती का किरदार निभाती दिखाई दी थीं।
::/fulltext:: 