पूजा मिश्रा ने बकायदा वीडियो जारी कर कहा कि सुल्तान की शूटिंग के दौरान सलमान औऱ उनके भाइयों ने उनका रेप किया.....
::/introtext::::fulltext::
मुंबई. लगता है #MeToo का तूफान अभी देश में थमने वाला नहीं है. कई नेताओं और अभिनेताओं के इसमें फंसने के बाद भी लगातार बड़े-बड़े दिग्गजों का फंसना लगातार जारी है. अब इस लिस्ट में ऐसा नाम शामिल हो गया है. जिसके बाद फिल्म इंडस्ट्री में तूफान आना तय है. बालीवुड के सुपर स्टार औऱ दिग्गज कलाकार सलमान खान पर भी #MeToo का साया पड़ गया है. एक्ट्रेस पूजा मिश्रा ने बजरंगी भाईजान औऱ उनके भाइयों, सोहेल और अरबाज पर रेप करने का आरोप लगाया है. पूजा मिश्रा ने बकायदा वीडियो जारी कर कहा कि सुल्तान की शूटिंग के दौरान सलमान औऱ उनके भाइयों ने उनका रेप किया.
पूजा ने कहा कि सलमान औऱ उनके भाइयों ने उनके साथ एक नहीं बल्कि कई बार रेप किया. वैसे सलमान पर आरोप लगाने के बाद पूजा मिश्रा बुरी तरह ट्रोल हो गईं. सलमान खान के फैंस ने उनको जमकर घेरा. देखना ये है कि बजरंगी भाईजान इस आरोप पर क्या सफाई देते हैं.
::/fulltext::