12वीं के बाद करें क्रैश कोर्स, करियर में आएगा काम.....
::/introtext::::fulltext::
कुछ क्रैश कोर्स ऐसे हैं, जो ग्रैजुशन के साथ थोड़े समय में ही कर सकते हैं।
सीबीएसई के 12वीं के नतीजे 28 मई को घोषित होने की उम्मीद है। ऐसे में सीबीएसई से एग्जाम देने वाला 12th क्लास का हर स्टूडेंट रिजल्ट का इंतजार कर रहा है, ताकि वह अपने ग्रैजुएशन के बारे में डिसाइड कर सकें। कुछ क्रैश कोर्स ऐसे हैं, जो ग्रैजुशन के साथ थोड़े समय में ही कर सकते हैं। ये कोर्स आपको फ्यूचर में मददगार हो सकते हैं।
1.ऑफिस मैनेजमेंट
अच्छी नौकरी पाने के लिए आप ग्रेजुएशन के साथ ऑफिस मैनेजमेंट का कोर्स कर सकते हैं। ये कोर्स कई इंस्टीट्यूट में उपलब्ध है। कई संस्थानों में तो वीकेंड पर इसकी पढ़ाई करवाई जाती है।
2.डिजिटल मार्केटिंग
ऑनलाइन मार्केटिंग का गुण सीखना काफी जरूरी हो गया है। डिजिटल मार्केटिंग का क्रैश कोर्स आपको दूसरे लोगों काफी आगे कर सकता है।
3.लैंग्वेज कोर्स
कोई भी इंटरनेशनल लैंग्वेज जानना आपके लिए प्लस प्वॉइंट हो सकता है। जब जॉब की बात आती है तो ऐसे व्यक्ति को प्रायोरिटी दी जाती है जिसे कोई इंटरनेशनल लैंग्वेज आती हो। खास तौर पर फ्रैंच, जर्मन, रशियन और स्वीडिश लैंग्वेज को क्रेज है।
4.पर्सनैलिटी डेवलेपमेंट
अच्छी पर्सनैलिटी वाला व्यक्ति हर जगह अव्वल होता है। हालांकि लोग पर्सनैलिटी का मतलब लुक को मान लेते हैं। जबकि ऐसा नहीं है। आप किस तरह बात करते हैं, आपकी बॉडी लैंग्वेज कैसी है, इंटरव्यू में सफलता के लिए ये काफी अहम होता है।
5.बेसिक कंप्यूटर
आज के जमाने में कंप्यूटर की जानकारी होना बहुत जरूरी है। इसके लिए आप किसी भी नजदीकी इंस्टीट्यूट से बेसिक कंप्यूटर का कोर्स कर सकते हैं। ये आपकी स्किल्स में चार चांद लगा देगा। वहीं बेसिक नॉलेज के चलते आप अपने काम में स्मार्टनेस ला सकेंगे।
