Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
——
खास बातें
वाशिंगटन: अमेरिका में प्रवासियों की बढ़ रही जनसंख्या को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बड़ा कदम उठाने की ताक में हैं. अमेरिकी में गैर नागरिकों या अवैध प्रवासियों के जन्में बच्चे के लिए लागू नागरिकता के अधिकार को डोनाल्ड ट्रंप खत्म करने की फिराक में हैं. इस संबंध में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह यह आदेश देना चाहते हैं कि गैर अमेरिकी नागरिकों या अवैध प्रवासियों के अमेरिका में जन्मे बच्चों के नागरिकता के संवैधानिक अधिकार को खत्म किया जाए. मध्यावधि चुनावों से पहले सख्त आव्रजन नीति को लेकर नए सिरे से बढ़ते दबाव के बीच ‘‘एक्सियोस ऑन एचबीओ'' पर राष्ट्रपति की यह टिप्पणी आई है.
उन्होंने कहा, ‘‘वे कह रहे हैं कि मैं इसे कर सकता हूं, महज एक कार्यकारी आदेश से.'' उन्होंने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कितनी तेजी से वह कार्यकारी आदेश पर कार्रवाई करेंगे. बता दें कि अमेरिका में वर्तमान कानून के अनुसार, वहां जन्मा कोई भी बच्चा अमेरिकी नागरिकता पाने का अधिकार रखता है, फिर उसके माता-पिता अवैध प्रवासी ही क्यों ना हों.