25 मई को झीरम हत्याकांड की पाँचवी बरसी पर झीरम में जुटेगी कांग्रेस......
::/introtext::::fulltext::
रायपुर 22 मई 2018। 25 मई को छत्तीसगढ कांग्रेस बस्तर के झीरम में जुटेगी। बस्तर में परिवर्तन की संकल्प यात्रा की शुरुआत उसी झीरम से होगी, जहाँ कांग्रेस के कई बड़े नेताओं की नक्सलियों ने हत्या कर दी थी। पाँच बरस बाद, कांग्रेस पीसीसी चीफ़ भूपेश बघेल और सीएलपी टीएस सिंहदेव के साथ साथ प्रदेश संगठन प्रभारी पीएल पुनिया के साथ झीरम में मौजूद होगी।
25 मई को पीसीसी चीफ़ भूपेश बघेल बस्तर में संकल्प यात्रा की शुरुआत झीरम से करने के ठीक पहले, दंतेश्वरी मंदिर जाएँगे। दर्शन के बाद वो फरसगाँव पहुँचेंगे जो स्व. महेंद्र कर्मा का गाँव है, वहाँ स्व. कर्मा की प्रतिमा का माल्यार्पण कर झीरम पहुँचेंगे । झीरम में संगठन प्रभारी पी एल पुनिया, पीसीसी चीफ़ भूपेश बघेल, सीएलपी टीएस सिंहदेव के नेतृत्व में झीरम की मिट्टी को नमन करते हुए झीरम हत्याकांड में मारे गए नेताओं को श्रद्धांजली देंगे। इसके ठीक बाद केसलुर में संकल्प सभा आयोजित होगी।
पीसीसी चीफ़ भूपेश बघेल ने कहा
“झीरम से परिवर्तन यात्रा 2013 में आगे केशलुर जाती, तो हम झीरम पहुँचेंगे, उस बर्बर हत्याकांड में शहीद हुए नेताओं को श्रद्धांजली देंगे और केशलूर में संकल्प सभा का आयोजन करेंगें। परिवर्तन के संकल्प के साथ यात्रा फिर शुरु होगी।”
::/fulltext::“ पाँच बरस हो गए, झीरम हत्याकांड का खुलासा नहीं हो पाया, षड्यंत्रकारियों दोषियों तक पहुँचने की बात दूर, उस दिशा में सरकार एक क़दम नहीं बढ़ी”
