3045::/cck::
इंडिया कूटुर वीक 2018: 30 किलो का गोल्ड लहंगा पहनकर करीना ने रैम्पवॉक किया....
::/introtext::
::fulltext::
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर गुरुवार को इंडिया कूटुर वीक में डिजाइनर शेन और फाल्गुनी पीकॉक के लिए शॉ स्टॉपर बनकर रैम्प वॉक किया। इस मौके पर करीना चमकदार गोल्डन लहंगे में नजर आई। जिसमें वो वाकई काफी सुंदर नजर आ रही थी। उनके इस लुक को देख हर कोई उन्हें निहारता रह गया।
करीना का ट्रेडिशनल-मॉर्डन फ्यूजन लुक सच में काबिले तारीफ था। करीना ने फुल स्लीव्स, क्रॉप्ड टॉप जो कि ए लाइन लहंगे के साथ पहन रखा था। उनके स्कर्ट में गोल्डन ब्रश लगे हुए थे जो इस लहंगे में चार चांद लगा रहे थे। उनके लहंगे पर क्रिस्टल वर्क से काम किया हुआ था। आपको जानकर हैरानी होगी कि करीना के इस लहंगे का वजन 30 किलो था। ना सिर्फ लहंगा बल्कि करीना के ड्रेस के साथ उनका मैचिंग दुपट्टा भी काफी मनमोहक लग रहा था।
उनके इस शीर दुपट्टे पर फैदर वर्क किया हुआ था, करीना ने इस दुपट्टे को बहुत ही स्टाइलिश तरीके से एक हाथ से कैरी किया हुआ था। बात अगर एसेसरीज की करें तो करीना ने सिर्फ कुछ गोल्ड रिंग्स और साथ में कुछ गोल्ड ईयररिंग्स पहने हुए थे। इसके अलावा न्यूड मेकअप और गोल्ड आईशेडो के साथ बेबी पिंक कलर की लिपस्टिक के साथ करीना ने मेकअप कम्प्लीट किया था।
पीकॉक के इस कलेक्शन Amour De Junagarh' की प्रेरणा जूनागढ़ के राजमहल से ली है। इस शो को एक लोकगाथा के जरिए दर्शाया गया था, जिसमें एक पर्शियन की रानी को जूनागढ़ के भव्य महल में बुलाया जाता है। इस पूरे लोक-गाथा को आधुनिक रूप दिया गया है, जिसमें नए युग की महिलाओं की झलक देखने को मिली
::/fulltext::
3045::/cck::