Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
——
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 35-ए पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होने वाली है। इसे लेकर अलगाववादियों ने कश्मीर बंद बुलाया है। सुनवाई के कारण राज्य में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं और एहतियातन अमरनाथ यात्रा भी रोक दी गई है। अनुच्छेद के हटने की आशंका को देख बुलाए गए दो दिवसीय बंद का असर रविवार को भी नजर आया।
::/introtext::बंद के दौरान कुछ स्थानों पर हिंसा हुई, लेकिन पुलिस ने हालात पर जल्द काबू पा लिया। पुलिस प्रशासन ने अलगाववादियों को नजरबंद कर दिया है। वहीं बनिहाल-बारामुला रेल सेवा को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। बंद का असर जम्मू के डोडा और रामबन तक नजर आया। इस अनुच्छेद के जरिए वहां की विधानसभा को राज्य के स्थायी निवासी की परिभाषा तय करने का अधिकार मिलता है।
अलगावादियों को किया नजरबंद
अलगाववादी हुर्रिंयत चेयरमैन मीरवाइज मौलवी उमर फारूक, कट्टरपंथी सैयद अली शाह गिलानी, पीपुल्स पोलिटिकल पार्टी के चेयरमैन हिलाल अहमद वार, तहरीके हुर्रिंयत कश्मीर के प्रमुख मुहम्मद अशरफ सहराई समेत सभी प्रमुख अलगाववादी नेताओं को उनके घरों में शनिवार रात को ही नजरबंद कर दिया गया था। जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के चेयरमैन यासीन मलिक नजरबंदी से बचने के लिए पुलिस के पहुंचने से पहले ही कहीं भूमिगत हो गए।
जगह-जगह विरोध रैलियां
बंद का असर सुबह पूरे कश्मीर में नजर आया। सभी दुकानें व व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। सड़कों पर वाहनों की आवाजाही भी नाममात्र ही रही। ग्रीष्मकालीन राजधानी के डाउन-टाउन में कई जगह निषेधाज्ञा को सख्ती से लागू किया गया था। शोपियां, अनंतनाग, पहलगाम और कुलगाम में भी कई जगह प्रशासन ने हालात को काबू में रखने के लिए धारा-144 लागू कर रखी है। अलगाववादी और उनके समर्थक रैली लेकर लालचौक तक नहीं पहुंच पाए।
हंदवाड़ा, लोलाब के अलावा बड़गाम, गांदरबल, दक्षिण कश्मीमर के पांपोर, पुलवामा, कुलगाम, अनंतनाग, त्राल और शोपियां में हड़ताल रही। श्रीनगर के जालडगर, परिपोरा और डाउन-टाउन के कुछ हिस्सों में शाम होते शरारती तत्वों ने भड़काऊ नारेबाजी करते हुए सुरक्षाबलों पर पथराव किया। सुरक्षा कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई कर स्थिति पर काबू पा लिया।
अमरनाथ यात्रियों के जत्थे को रोका गया
अनुच्छेद 35-ए के मुद्दे पर कश्मीर में रविवार को बंद केदौरान हालात बिगड़ने की आशंका को देखकर अमरनाथ यात्रा स्थगित रखी गई। आधार शिविर यात्री निवास जम्मू से रविवार को जत्थे को पहलगाम व बालटाल के लिए रवाना नहीं किया गया। प्रशासन ने यह कदम एहतियात के तौर पर उठाया है।
श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी
साढ़े चार सौ श्रद्धालु यात्रा के लिए जम्मू पहुंचे और उन्होंने यात्री निवास भगवती नगर में डेरा डाला है। यात्रा के सोमवार को भी स्थगित होने की संभावना है। यात्रा के लिए अब तक 2.70 लाख श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन कर लिए है। यात्रा 28 जून से शुरू हुई थी जो 26 अगस्त रक्षा बंधन वाले दिन संपन्न होगी।
::/fulltext::