मुंबई. रणबीर कपूर की 'संजू' का बॉक्सऑफिस कलेक्शन रफ़्तार पकड़े हुए है। रिलीज के पांचवे दिन भी इसके कलेक्शन में कमी नहीं देखने को मिली है और फिल्म ने 22.10 करोड़ रु.का कलेक्शन कर लिया है। इस तरह फिल्म की अब तक की कमाई 167.51 करोड़ रु.पहुंच चुकी है।कलेक्शन की जानकारी फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर पर दी।
::/introtext::::fulltext::
इससे पहले फिल्म ने पहले दिन 34.75 करोड़, दूसरे दिन 38.60 करोड़,तीसरे दिन 46.71 करोड़ कमाकर और चौथे दिन 25.35 करोड़ रु का कलेक्शन कर 145.41 करोड़ रु. की कमाई कर ली थी।फिल्म ने तीन दिन में कुल 120.06 करोड़ रु. कमा कर नया रिकॉर्ड बना दिया था और ये वीकेंड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी।
29 जून को रिलीज हुई इस फिल्म में रणबीर कपूर के अलावापरेश रावलऔर विक्की कौशल की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। फिल्म में दीया मिर्जा, सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा,बोमन ईरानीऔर जिम सर्भ का भी अहम रोल है।फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी हैं।
::/fulltext::