उत्तराखंड में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 45 लोगों की मौत.....
::/introtext::::fulltext::
देहरादून । उत्तराखंड में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 45 लोगों की मौत हो गयी। घटना उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल की है, जहां रविवार को एक बस खाई में गिर गई है, हादसे में अब 45 लोग की मौत की पुष्टि हो चुकी है। घटना पौड़ी-धूमाकोट नैनीडांडा ब्लॉक में पिपली-भौन मोटर मार्ग पर हुआ है. बस सड़क से करीब 60 मीटर नीचे संगुड़ी गदेरे में गिर गई. वहीं राहत बचाव के लिए एसडीआरएफ की टीम भी पहुंची है। रविवार की सुबह आठ बजकर 45 मिनट पर कोटद्वार में नैनीडांडा ब्लॉक में पिपली-भौन मोटर मार्ग पर एक प्राइवेट बस (यूके 12सी 0159) खाई में गिर गई।
जानकारी के मुताबिक बस भौन से रामनगर जा रही थी और ग्वीन पुल के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जानकारी के मुताबिक 28 सीटर इस बस में 50 से ज्यादा लोगों को भर कर ले जाया जा रहा था। हादसे में मरने वाले लोग पौड़ी और रामनगर के बताए जा रहे हैं।हादसे में 45 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घायलों को धुमाकोट अस्पताल में भर्ती कराया है और शवों को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया।
::/fulltext::