Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
रायपुर (वीएनएस)। प्रदेश कांग्रेस ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने 15 वर्षों में पहली मर्तबा नक्सलियों को चेतावनी देने का कड़ा वक्तत्व दिया है, लेकिन क्या 15 वर्षो तक रमन सिंह सोते रहे। टाइमिंग सही नहीं होने से चेतावनी बेअसर है। उनका यह कहना कि “बीच का रास्ता बंद हो चुका है।’’ इससे साफ जाहिर होता है कि अब तक माओवादियों से समझौता कर, बीच के रास्ते पर चलकर भाजपा सरकार सत्ता का सुख भोग रही थी। चेतावनी भरे अंदाज में वक्तत्व डॉ. रमन ने सत्ता में आने के बाद दिया होता तो बेहतर था, लेकिन उनके रवैये ने वनवासियों को हताश किया है।
आदिवासियों ने भाजपा के आश्वासन-दर-आश्वासन पर विश्वास कर, उन्हें तीन बार सत्ता में रहने का मौका दिया। अब भाजपा सरकार के मुखिया की ओर से चौथी बार सत्ता में आने के लिए नया शिगुफा छोड़ा जा रहा है, कि बस्तर से नक्सलवाद का सफाया किया जाएगा। छत्तीसगढ़ की डॉ. रमन सरकार को समझ लेना चाहिए, कि बहुत देर हो चुकी है, जनता सब समझती है। अब की बार प्रदेश के लोग पूरी तरह से बदलाव चाहते हैं। कितना ही प्रलोभन दिया जाए, तिहार और बार-बार तिहार का प्रपंच किया जाए, उन्हें इससे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। डॉ. रमन की सरकार से नागरिकों को भरोसा खत्म हो चुका है, जाते-जाते उनका अंदाज काम नहीं आने वाला है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मो. असलम ने कहा है, कि भाजपा सरकार में माओवाद निरंतर फल-फूल रहा है और इसका दायरा बढ़ा है। सरकार खुद ही इस समस्या को बनाए रखना चाहती है, तभी तो इतनी तादाद में फोर्स की मौजूदगी और केंद्रीय सहायता के बाद भी समस्या यथावत बनी हुई है। जाहिर है, कि यह सिलसिला इस सरकार के रहते थमने वाला नहीं है। भाजपा की सरकार बेनकाब हो चुकी है और तिहारों के जरिए सत्ता वापसी का स्वप्न देख रही है।
::/fulltext::