प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास (Priyanka Chopra and Nick Jonas) की आज 18 अगस्त को मुम्बई में रोका सेरेमनी.......
::/introtext::::fulltext::
रोका सेरेमनी में प्रियंका चोपड़ा पीले रंग के सूट और निक जोनास ऑफ व्हाइट कुर्ते पजामें में नज़र आ रहे हैं.
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास (Priyanka Chopra and Nick Jonas) की आज 18 अगस्त को मुम्बई में रोका सेरेमनी हो रही है. इस सेरेमनी में प्रियंका चोपड़ा के दोस्त और परिवार वाले शामिल हो रहे हैं. इस बीच प्रियंका और निक दोनों की इस सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इस सेरेमनी में शामिल होने के लिए निक जोनास के पापा-मम्मी भी मुम्बई पहुंच चुके हैं. प्रियंका चोपड़ा की बहन परिनीति चोपड़ा भी मुम्बई में प्रियंका चोपड़ा के घर पहुंच चुकी हैं. यहां देखिए इस रोके सेरेमनी की खास तस्वीरें.
बता दें कुछ दिनों पहले ही प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra, 36) और निक जोनास (Nick Jonas 25) की सगाई की खबरें काफी दिनों से मीडिया में छाई हुई थीं. फिर सबकी नज़रे प्रियंका चोपड़ा की सगाई की अंगूठी पर भी गई. निक जोनास ने ये अंगूठी प्रियंका चोपड़ा को उनके बर्थडे पर पहनाई थी.
सिल्वर बैंड वाली ये अंगूठी Tiffany & Co ब्रैंड की है, जिसकी कीमत 2 लाख डॉलर यानी 1.4 करोड़ बताई जा रही है. प्रियंका की यह कूशन कट रिंग 4 कैरेट की है. यह अंगूठी सबसे पॉपुलर G color (शीशे जैसा दिखने वाला डायमंड, जिसका कोई रंग नहीं होता) में है. यह VS1 (डायमंड की सबसे बढ़िया क्वालिटी) क्लैरिटी की रिंग है.





::/fulltext::
