Asian Games 2018: 800 मीटर दौड़ में मंजीत सिंह ने स्वर्ण और जिनसन जॉनसन ने रजत जीता......
::/introtext::::fulltext::
एशियन गेम्स 2018 (Asian Games 2018) के 10वें दिन मंगलवार को भारत ने स्वर्ण पदक जीता है. भारत के लिए यह स्वर्ण पुरुषों की 800 मीटर दौड़ में मंजीत सिंह ने जीता. मुकाबले का रजत पदक भी भारत के ही जिनसन जॉनसन को हासिल हुआ. इससे पहले भारत ने मंगलवार को चार रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया था.
हाईलाइट्स
- फाइनल में दक्षिण कोरिया से हारी महिला तीरंदाजी टीम
- बैडमिंटन के फाइनल में हारीं सिंधु, रजत से करना पड़ा संतोष
- टेबल टेनिस की पुरुष वर्ग की टीम स्पर्धा में भारत ने जीता कांस्य
जकार्ता: एशियन गेम्स 2018 (Asian Games 2018) के 10वें दिन मंगलवार को भारत ने स्वर्ण पदक जीता है. भारत के लिए यह स्वर्ण पुरुषों की 800 मीटर दौड़ में मंजीत सिंह ने जीता. मुकाबले का रजत पदक भी भारत के ही जिनसन जॉनसन को हासिल हुआ. इससे पहले भारत ने मंगलवार को चार रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया था. तीरंदाजी में महिलाओं और पुरुषों की कंपाउंड टीम इवेंट में रजत पदक हासिल किए. दोनों ही वर्ग के मुकाबले में भारत को दक्षिण कोरिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा. उधर, बैडमिंटन के महिला वर्ग के फाइनल में स्वर्ण जीतने का पीवी सिंधु का सपना भी पूरा नहीं हो सका. सिंधु फाइनल में चीनी ताइपे की ताई जु यिंग से हार गई और उन्हें भी रजत से संतोष करना पड़ा. भारत की पिंकी बालहारा को मंगलवार को कुराश की महिलाओं की 52 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक मिला.टेबल टेनिस के पुरुषों के टीम वर्ग में भारत को कांस्य पदक हासिल हुआ है. सेमीफाइनल में भारतीय टीम को दक्षिण कोरिया से 0-3 से हार का सामना करना पड़ा. सेमीफाइनल की इस हार के कारण भारत को कांस्य पदक ही हासिल हो पाया. एथलेटिक्स में महिलाओं की 200 मीटर इवेंट में स्टार एथलीट दुती चंद ने फाइनल में स्थान बना लिया है. उन्होंने 200 मीटर की रेस पूरी करने में 23 सेकंड का समय लिया. 200 मीटर दौड़ के एक अन्य सेमीफाइनल में एक अन्य एथलीट हिमा दास को गलत स्टार्ट के कारण अयोग्य घोषित किया गया.हॉकी के पुरुष वर्ग में हांगकांग को 26-0 से हराने वाली भारतीय टीम ने एक और बड़ी जीत हासिल की है. टीम ने श्रीलंका को 20-0 से पराजित किया.
::/fulltext::