बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा अपनी ग्लोइंग स्किन और खूबसूरती को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। उनके स्टाइल और फैशन को फैंस काफी फॉलो करते हैं। रेखा की स्किन को देख उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल है। रेखा अपने स्टाइल मेकअप, ग्लो, फिगर और फिटनेस से बी टाउन की हॉट दीवा को आज भी टक्कर देती हैं।

रेखा की खूबसूरती और फिगर को देखकर पता लगाना मुश्किल है कि वह अपनी फिटनेस और ब्यूटी केयर के लिए क्या क्या करती हैं। साथ ही कौन से पॉडक्टस यूज करती हैं। बता दें कि रेखा अपने ब्यूटी रुटीन को बेहद सख्ती से फॉलो करती हैं। रेखा घरेलू टिप्स को ज्यादा फॉलो करती हैं। चलिए जानते है सदाबहार एक्ट्रेस रेखा की ब्यूटी सीक्रेट्स।

क्या है डेली रुटीन
बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा अपने डेली रुटीन जैसे क्लिंजिंग, टेनिंग और मॉइश्चराइजर को सख्ती से फॉलो करती हैं। रेखा खुद को रिलैक्स रखने के लिए और स्किन के रिलैक्सेशन के लिए काफी मात्रा में पानी पीती हैं। रेखा अपने आपको मेंटली रिलैक्स रखती हैं। जिसकी वजह से उनकी स्किन काफी ग्लोइंग है। रेखा रात को सोने से पहले अपना मेकअप हटाती हैं। जिससे उनकी स्किन को काफी रिलैक्स मिलता है।

अरोमा थेरेपी
एवरग्रीन रेखा अपनी स्किन को सॉफ्ट और स्मूद बनाने के लिए अरोमा थेरेपी लेती हैं। इस थेरेपी में असेंशियल तेलों का उपयोग किया जाता है। अरोमा थेरेपी स्टीम के साथ शुरु होती हैं, जिससे स्किन के पोर्स साफ हो जाए। अरोमा थेरेपी स्किन के ग्लों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।

बालों की देखभाल
रेखा के बाल लंबे और काले है। अपने लंबे और काले बालों की देखभाल के लिए रेखा आर्टिफिशयल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं करती हैं। रेखा घरेलू उपाय से अपने बालों की देखभाल करती हैं। रेखा होममेड हेयर पैक का इस्तेमाल करती हैं। इन्ही घरेलू नुस्खे के चलते रेखा के बाल आज भी काले और लंबे है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा अपनी त्वचा का ख्याल रखने के लिए दिनभर में करीब 3 लीटर पानी पीती हैं। पानी पीने से स्किन हाइड्रेट रहती हैं। रेखा इस नियम का सख्ती से पालन करती हैं।
