फ्रांस के कांस में चल रहे 'कांस फेस्टिवल 2019' के रेड कार्पेट पर डेब्यू कर हिना खान ने एक और सफलता अपने नाम हासिल कर ली है.....
::/introtext::::fulltext::
ये रिश्ता क्या कहलाता है और कसौटी जिंदगी 2 फेम हिना खान ने अपने कॅरियर में अभी तक एक लम्बा सफर तय कर चुकी है। हिना खान ने अपने एक्टिंग और स्टाइल से हमेशा फैंस को काफी इम्प्रेस किया है। बुधवार को फ्रांस के कांस में चल रहे 'कांस फेस्टिवल 2019' के रेड कार्पेट पर डेब्यू कर हिना खान ने एक और सफलता अपने नाम हासिल कर ली है।


कांस के रेड कार्पेट पर डेब्यू से पहले हिना खान फ्रेंच रिवेरा की सड़कों पर डे एन्जॉय करती नजर आईं। उन्होंनेअपने सोशल मीडिया पर अपने लुक्स की फोटोज शेयर की है। पहली बार कान्स में शामिल होने पर उनका एक इंटरव्यू सेशन भी हुआ, जिसके लिए उन्होंने पिंक कलर का आउटफिट पहना था। हिना के ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल भी फ्रांस में उनके साथ मौजूद हैं।

हिना 14 से 25 मई के बीच हो रहे 72वें कान्स फिल्म फेस्टिवल के इंडिया पवेलियन की प्रवक्ता के तौर पर भी दिखाई देंगी। इसके साथ वे अपनी फिल्म 'लाइन्स' का फर्स्ट लुक भी लॉन्च करेंगी, जो कारगिल वॉर के बैकड्रॉप पर बेस्ड है। रिपोर्ट्स की मानें तो 'लाइन्स' से डेब्यू कर रहीं है।

कांस फेस्टिवल 2019 में हिना खान का रेडकार्पेट जब से सामने आया है। सोशल मीडिया में उनकी ये फोटो खूब वायरल हो रही है। फैंस जमकर हिना के इन फोटोज को लाइक्स और कमेंट कर रहे हैं। फैंस की प्रतिक्रियाओं से जाहिर हो रहा है कि उन्हें हिना का ये लुक काफी पसंद आ रहा है।

हिना खान ने भी अपने रेड कार्पेट लुक की मोनोक्रॉम फोटो शेयर की है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है,
