CEO कांफ्रेंस में कल शिक्षाकर्मियों के मुद्दे पर होगी महत्वपूर्ण चर्चा…… ट्रांसफर और वेतन सहित अन्य मुद्दों पर हो सकता है फैसला
::/introtext::::fulltext::
रायपुर 6 अप्रैल 2018। कल से प्रदेश भर के जिला पंचायत सीईओ राजधानी में जुटेंगे। सोमवार से दो दिवसीय शुरू हो रहे CEO कांफ्रेंस में यूं तो कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी, लेकिन इस बैठक में एक बड़ा एजेंडा शिक्षाकर्मियों का मुद्दा भी रहेगा। जिला पंचायत सीईओ को कांफ्रेंस के लिए जिला पंचायत CEO को जो एजेंडा दिया गया है, उस एजेंडे में शिक्षाकर्मियों से संबंधित विषयों को भी शामिल किया गया है। मतलब कल पहले दिन जब सीईओ की काँफ्रैंस चीफ सिकरेट्री अजय सिंह और एसीएस पंचायत आरपी मंडल लेंगे, तो शिक्षाकर्मियों के मुद्दे पर भी अलग से चर्चा होगी। जाहिर है जिला स्तर पर जो शिक्षाकर्मियों के मुद्दे सुलझाये जा सकते हैं, उस पर इस बैठक में चर्चा होगी। सू्त्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शिक्षाकर्मियों के इन मुद्दों पर कल की बैठक में लंबी चर्चा हो सकती है –
- ग्रंथपाल प्रमोशन को लेकर जिलों से मांगे गये मार्गदर्शन
- शिक्षाकर्मियों के प्रमोशन में हो रही देरी
- स्थानांतरण का पेंडिंग मुद्दा
- अंशदायी पेंशन योजना में राशि के जमा करने में लेट लतीफी
- नियमित वेतन भुगतान ना होने, 5 तारीख की डेडलाइन को फॉलो ना करने
इन मुद्दों के अलावे कुछ अन्य छोटी मांगों पर भी कल की बैठक में चर्चा हो सकती है। हालांकि एजेंडा में इसका विस्तृत विवरण नहीं दिया गया है, लेकिन जिस तरह से प्रदेश भर में शिक्षाकर्मी ना सिर्फ संविलियन बल्कि अन्य छोटे- छोटे मुद्दों को लेकर परेशान हो रहे हैं और खुले तौर पर अपनी नाराजगी सरकार पर दिखा रहे हैं, उससे देखकर छोटी-छोटी परेशानियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने का निर्देश जारी किया जा सकता था।
हालांकि बैठक में शिक्षाकर्मियों के मुद्दों के अलावे भी अन्य कई मुद्दों पर चर्चा की जानी है, ऐसे में शिक्षाकर्मियों के मसले पर कितनी लंबी चर्चा हो पाती है, इस पर जरूर नजर होगी। हालांकि इन सबके बीच एक खबर ये भी आ रही है कि जिला पंचायत सीईओ को पूर्ण रूप से ये निर्देशित सरकार की तरफ से कर दिया जाये कि वो अधिकांश मुद्दों को अपने स्तर पर ही सलटा लें।
::/fulltext::