लोक सुराज और ग्राम सुराज अभियान के बाद मुख्यमंत्री रमन सिंह विकास यात्रा का आयोजन करने वाले है
::/introtext::::fulltext::
रायपुर. लोक सुराज और ग्राम सुराज अभियान के बाद मुख्यमंत्री रमन सिंह विकास यात्रा का आयोजन करने वाले है। इसकी शुरुआत 11 मई से मुख्यमंत्री दंतेवाड़ा के एक गांव से करने वाले है। दो चरणों में चलने वाले इस विकास यात्रा में गांव में घूमकर स्मार्ट फोन बांटेंगे। इसके अलावा सरकार लोगों की दुख तकलीफों को समझेंगे। ये यात्रा छत्तीसगढ़ की सभी 90 विधानसभाओं में जाएगी। बताया जा रहा है कि 30 मोबाइल ग्रामीण महिलाओं को बांटे जाएंगे। वहीं, इस योजना के तहत 50 लाख मोबाइल बांटे जाने है।
तैयारियां अंतिम चरण में
विकास यात्रा को लेकर तैयारियां अब अपने अंतिम चरण में हैं। पहला चरण करीब 35 दिनों का होगा। वहीं विकास यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत अगस्त के महीने में होगी। सभी 90 विधानसभाओं में मुख्यमंत्री की सभाएं होंगी। सीएम करोड़ों के निर्माण और विकास कार्यों की सौगात भी लोगों को देंगे। साथ ही धान पर बोनस और चना उत्पादक किसानों को 1500 रुपए एकड़ की प्रोत्साहन राशि का भी वितरण किया जाएगा। इसके अलावा फड़मुंशियों को साइकिल, तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस का भी वितरण किया जाएगा।
