देश में लगातार कोरोना के मामले कम होते जा रहे हैं. स्वाथ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देश में 67,208 नए COVID-19 के केस सामने आए हैं. वहीं इस दौरान कोरोना संक्रमण की चपेट में आए 2,330 लोगों ने अपनी जान गंवाई है.......
नई दिल्ली: देश में लगातार कोरोना के मामले कम होते जा रहे हैं. स्वाथ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देश में 67,208 नए COVID-19 के केस सामने आए हैं. वहीं इस दौरान कोरोना संक्रमण की चपेट में आए 2,330 लोगों ने अपनी जान गंवाई है. आज आए कोरोना के नए मामलों के साथ देश में अब तक कोरोना के कुल मामलों का आंकड़ा बढ़कर 29,700,313 पर पहुंच गया है. बीते 24 घंटों में 1,03,570 लोग कोरोना संक्रमण को हराकर स्वस्थ हुए हैं. इसके साथ ही देश में अब कुल सक्रिय मामलों का आंकड़ा घटकर 8,26,740 पर पहुंच गया है.
देश में जारी टीकाकरण अभियान के तहत रोजाना टीका लगवाने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ रही है. पिछले 24 घंटों में 34,63,961 लोगों ने टीकाकरण कराया है. देश में अब कुल टीकाकरण करा चुके लोगों की संख्या 26,55,19,251 पर पहुंच गई है. वहीं बीते 24 घंटों में 19,31,249 लोगों ने अपनी कोरोना जांच कराई है.
राहत की बात यह है कि देश में लगातार दसवें दिन कोरोना संक्रमण की सकारात्मकता दर 5 प्रतिशत से नीचे रही है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बीते 24 घंटों में आए आंकड़ों के मुताबिक देश में अभी कोरोना सकारात्मकता दर 3.48% है.
