Covid-19 : कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की बात करें तो पिछले 24 घंटे के दौरान 2,62,628 लोग ठीक हो चुके हैं, जिसके बाद ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 3,89,76,122 तक पहुंच गई है. .......
Covid-19 : देश में कोरोना के नए मामलों में गिरावट दर्ज की गई है. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,09,918 नए मामले सामने आए हैं. यह कल के मुकाबले में 10.4 फीसद कम हैं. एक दिन पहले कोरोना के 2.34 लाख मामले सामने आए थे. साथ ही देश में सक्रिय मामलों में भी कमी दर्ज की गई है. सक्रिय मामले घटकर 18,31,268 रह गए हैं, जबकि एक दिन पहले सक्रिय मामलों की संख्या 18.84 लाख थी. कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की बात करें तो पिछले 24 घंटे के दौरान 2,62,628 लोग ठीक हो चुके हैं, जिसके बाद ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 3,89,76,122 तक पहुंच गई है.
