आज 1 जून, गुरुवार का दिन सभी 12 राशियों के जीवन में कौन से बदलाव लेकर आएगा। अगर आप पर यह जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी जानकारियां मिलेंगी। इससे आप अपने दैनिक योजनाओं को भी व्यवस्थित कर सकते हैं। तो आइए देखते हैं आज किन राशियों की किस्मत के चमकेंगे सितारे......
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:20
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक
अनुचित लोगों से दूरी बनाकर रखें अन्यथा आप बेवजह के झंझटों में फंस सकते हैं। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आने की संभावना है। ऐसे में आज डॉक्टर और दवाइयों पर आपका काफी पैसा भी खर्च हो सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में अपना कोई भी काम आज आप अधूरा ना छोड़ें। बॉस आपके साथ काफी सख्ती से पेश आ सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। दिन के दूसरे हिस्से में परिजनों के साथ आपको समय बिताने का मौका मिलेगा। आप अपनों से अपने मन की बात साझा कर पाएंगे।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:7
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक
आज पैसों से जुड़ा लेन देन करते समय आप अतिरिक्त सावधानी बरतें। आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा ना करें अन्यथा आपके साथ धोखा हो सकता है। रोमांटिक लाइफ में एक नया मोड़ आएगा। आपके पार्टनर आपको शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आज आप किसी महत्वपूर्ण मीटिंग का हिस्सा बन सकते हैं। आपकी सकारात्मकता और ऊर्जा बॉस को काफी प्रभावित करेगी। जल्द ही इसका उचित परिणाम आपको मिलेगा। व्यापारियों को आर्थिक फायदा हो सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। बाहर के भोजन से परहेज करें।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:15
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
किसी पुराने मित्र से आज आपकी मुलाकात हो सकती है। एक दूसरे के साथ आप बहुत ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपको उनकी ओर से कोई फायदेमंद सलाह भी मिल सकती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो भारी आर्थिक नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को को दफ्तर में पूरी तेजी के साथ अपने सभी काम पूरे करने की आवश्यकता है। आपकी धीमी गति आज बॉस का मूड खराब खराब कर सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:25
शुभ समय:सुबह 8:20 से 9:55 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर आप अपनी एक अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। आपकी आमदनी बढ़ने की भी प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातक यदि कारोबार आगे बढ़ाने का विचार कर रहे हैं आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। कपड़ों का व्यापार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। जीवनसाथी के साथ खट्टी मीठी नोकझोंक हो सकती है। सेहत को लेकर जरा भी लापरवाही ना करें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:18
शुभ समय:दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की, दफ्तर में आज वर्क लोड कुछ कम रहने वाला है। इसके अलावा उच्च अधिकारियों की ओर से आपको काम से जुड़ा कोई अच्छा सुझाव भी मिल सकता है। व्यापारी यदि कोई बड़ी डील करने वाले हैं तो हो सकता है किसी कारणवश आपका यह काम आज बीच में ही अटक जाए, लेकिन आपको चिंतित होने की जरूरत नहीं है। जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आज आप अधिक समय बिताने का प्रयास करें। काम के साथ आपको अपनों के लिए भी समय निकालने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:9
शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 8:35 तक
यदि घर के बड़े बुजुर्ग किसी बात को लेकर आप से नाराज हैं तो क्षमा मांगकर आप अपनी गलती खुले दिल से स्वीकार करें। इससे रिश्तों की मधुरता बनी रहेगी। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए नया अवसर लेकर आ सकता है। नौकरी हो या व्यापार आपकी मेहनत सफल होती नजर आ रही है। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। शिक्षा से जुड़े किसी प्रयास में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आर्थिक समस्या का समाधान होगा। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:30
शुभ समय:सुबह 6:50 से 10:10 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
यदि आप किसी नई प्रॉपर्टी आदि की खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपके कारोबार में बड़ा सकारात्मक बदलाव आएगा। नौकरीपेशा जातक यदि नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो ऐसे मामलों में आपको जल्दबाजी ना करने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। सेहत आपकी ठीक रहेगी। आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:28
शुभ समय:प्रातः 4 बजे से 8 बजे तक
वैवाहिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। आज आपके प्रिय काफी अच्छे मूड में भी रहेंगे। कामकाज से जुड़े प्रयास में सफलता मिलेगी और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। पैसों की स्थिति में उछाल आने की संभावना है। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। यदि लंबे समय से आप अपनी सेहत को लेकर परेशान हैं तो आज आप को कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि आपको समय-समय पर डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:33
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:15 तक
