अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से आप अपने पारिवारिक जीवन, आर्थिक जीवन, वैवाहिक जीवन, नौकरी, व्यापार आदि से संबंधित महत्वपूर्ण बातें जान सकते हैं। इससे आप अपनी दैनिक योजनाएं पहले ही बना सकते हैं और अपनी असफलताओं को सफलता में भी बदल सकते हैं। तो आइए आपके दैनिक राशिफल के माध्यम से जानते हैं कि आज का दिन आपके जीवन में कौन सा नया मोड़ लेकर आने वाला है।
इस राशि के व्यापारियों को भाग्य का साथ मिलेगा। कोई बड़ी डील पक्की हो सकती है। नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहने वाला है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। पिता की ओर से लाभ संभव है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहने वाला है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:14
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 2:55 तक
कामकाज को लेकर यदि कुछ दिनों से आप काफी दबाव महसूस कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आज आप सारी चिंताओं को भूलकर स्वयं पर ध्यान दे पाएंगे। आर्थिक मामलों में आपको जरासंभलकर रहने की सलाह दी जाती है। सेहत को नजरअंदाज करने से बचें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:10
शुभ समय:सुबह 7 बजे से 11 बजे तक
जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। एक दूसरे पर आपका भरोसा बढ़ेगा। अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको बढ़िया ऑफर मिल सकता है। व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में उछाल आने की प्रबल संभावना है। सेहत से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:5
शुभ समय:शाम 6:50 से रात्रि 8:10 तक
व्यापारियों को लंबी यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में आपको पूरी ऊर्जा ऊर्जा के साथ अपने काम करने की जरूरत है। यह समय आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:16
शुभ समय: सुबह 9:15 से दोपहर 12:15 तक
पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। आप अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर में खर्च करें। परिवारिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण नजर आ रही है। घर के किसी सदस्य के साथ आपकी अनबन हो सकती है। निजी जीवन की परेशानियों को काम पर हावी ना होने दें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:7
शुभ समय:शाम 7 बजे से रात्रि 8:20 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
यदि संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद कोर्ट कचहरी नहीं चल रहा है तो वकील से कानूनी सलाह लेने के लिए दिन उचित है। नौकरी हो या व्यापार आज का दिन आपके लिए बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। खानपान में गड़बड़ी के कारण सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:14
शुभ समय:सुबह 7:35 से दोपहर 12 बजे तक
दफ्तर में बॉस आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम सौंप सकते हैं। ऐसे में आप जमकर मेहनत करेंगे। व्यापारियों को मनचाहा मुनाफा हो सकता है। घर में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। परिजनों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:9
शुभ समय:शाम 5:05 से 7 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
दफ्तर में आपका कोई काम समय पर पूरा ना होने के कारण बॉस काफी नाराज हो सकते हैं। व्यापारियों को लाभ कमाने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। आपको अपनी वाणी और व्यवहार का ध्यान रखने की आवश्यकता है। सेहत आपकी कमजोर रहेगी।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:6
शुभ समय:सुबह 8:25 से 10:50 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देने की सलाह दी जाती है। अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करें तो अपने समय का सदुपयोग करें। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आपको कर्ज या उधार लेने से बचने की आवश्यकता है। परिवारिक जीवन में स्थिति उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। स्वास्थ्य का मामला कुछ कमजोर रहेगा।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:20
शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 9:05 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आपको अपने अच्छे प्रदर्शन के लिए मान सम्मान मिल सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को अपने विरोधियों से संभलकर रहना होगा। जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। आप आपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। सेहत को लेकर ज्यादा चिंता करने से बचें।
शुभ रंग:हल्का पीला
शुभ अंक:16
शुभ समय:प्रातः 5 बजे से दोपहर 1 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आर्थिक मामलों में अब किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करें। आज जीवनसाथी आपके साथ ज्यादा समय बिताने की मांग कर सकते हैं। बेहतर होगा आप अपने प्रिय को निराश ना करें। कामकाज के मोर्चे पर दिन मिलाजुला रहने वाला है। स्वास्थ्य में सुधार आने की प्रबल संभावना है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:2
शुभ समय:शाम 6:35 से रात्रि 8:20 तक
दफ्तर में यदि आप किसी उच्च पद पर कार्यरत है तो आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। घर में आज अचानक कुछ मेहमानों का आना हो सकता है। आपको कोई अच्छी खबर में मिल सकती है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:19
शुभ समय:सुबह 7:20 से दोपहर 2 बजे तक
