आज किन राशियों का भाग्य पक्ष रहेगा मजबूत और किसी मिलेगी अपार सफलता जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल......
कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। आपकी लापरवाही के कारण आज दफ्तर में बड़ा नुकसान हो सकता है और बॉस आपसे काफी नाराज हो सकते हैं। यदि आप इसी तरह से गलतियां करेंगे तो आप की तरक्की का सपना अधूरा ही रह जाएगा। व्यापारियों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन हो सकती है। बेहतर होगा आप बाहर की टेंशन घर पर न लाएं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। सेहत में गिरावट आने के संकेत मिल रहे हैं।
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। परीक्षा में आपको जबरदस्त सफलता हासिल हो सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। आपको उधार भी लेना पड़ सकता है। यह सब आपके गलत फैसलों का ही नतीजा है। दफ्तर में आज उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। आप काफी सकारात्मक रहेंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को इस समय कोई भी बड़ा निवेश करने से बचने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में दिन ठीक-ठाक रहने के आसार हैं।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक:19
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज जीवनसाथी के साथ किसी बात पर कहासुनी हो सकती है। हालांकि जल्द ही आपके भी सब कुछ सामान्य हो जाएगा, लेकिन आपको अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। आपको अपने खर्चों का लेखा-जोखा ठीक से रखना होगा। इसके अलावा आर्थिक लेनदेन आप जल्दबाजी में न करें। कामकाज के मोर्चे पर दिन भागदौड़ भरा रहने वाला है। आज आपको काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। सेहत का मामला ठीक रहेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक
साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। कारोबार पर छाई हुई मंदी आपकी चिंता बढ़ा सकती है। इसके अलावा पार्टनर के साथ भी आपका मनमुटाव हो सकता है। आप जल्दबाजी में कोई भी काम करने से बचें। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति में उछाल देखने को मिलेगा। जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। हो सकता है आप अपने प्रिय को कोई खास सरप्राइज भी दें। सेहत को नजरअंदाज न करें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:6
शुभ समय: सुबह 7:50 से रात्रि 8:18 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज पूजा पाठ में आपका काफी मन लगेगा और आप किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। इसके अलावा आप घर पर भी भजन, कीर्तन आदि का आयोजन करवा सकते हैं। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन खुले दिल से खर्च न करें। यदि आपने किसी को उधार दिया हुआ है तो आप एक बार पैसों के लिए उन्हें रिमाइंड जरूर कराएं। जीवनसाथी की भावनाओं का आदर करें। आपको अपने प्रिय के साथ प्यार और सम्मान से पेश आने की जरूरत है। नौकरी हो या व्यापार आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:4
शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 12:55 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापारियों को आज कोई जोखिम भरा फैसला लेना पड़ सकता है। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपकी मार्ग में कोई बाधा आने की संभावना है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। आपको किसी पुराने लंबित बिल का भुगतान करना पड़ सकता है। रोमांटिक लाइफ में स्थितियां तनावपूर्ण रहेगी। पार्टनर गलत बर्ताव आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। सेहत की बात करें तो आपको पेट से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।
आज दिन की शुरुआत कुछ ठीक नहीं होगी। किसी बात को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। यह समय आपके लिए बहुत ही कीमती है, इसलिए इसे बेवजह की चीजों में नष्ट न करें। उचित समय आने पर आपकी समस्या का समाधान जरूर होगा। दफ्तर में पेंडिंग कार्य पूरे होंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको आर्थिक फायदा हो सकता है। काम के साथ आप परिवार के लिए भी समय निकालें।
शुभ रंग:हल्का गुलाबी
शुभ अंक: 34
शुभ समय: प्रातः 5:25 से दोपहर 2:15 तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे और अपने काम पर ठीक से फोकस कर पाएंगे। आज आप अपने सभी लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा देंगे। यदि कुछ दिनों से जीवनसाथी आपसे नाराज चल रहे हैं तो उन्हें मनाने के लिए आज का दिन अच्छा है। हो सकता है आपके बीच की सारी गलतफहमियां दूर हो जाए। पैसों की बात करें तो आप अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर ही खर्च करें। बेवजह के खर्चे आपकी मुश्किलें बढ़ा सकते हैं।
यदि हाल ही में आपने कामकाज से जुड़ी कोई यात्रा की है तो उसका अच्छा फायदा आज आपको हो सकता है। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरी हो या व्यापार आपकी तरक्की हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि होने के आसार हैं। आज जीवनसाथी आपको पर्याप्त समय दे पाएंगे। दैनिक कार्यों में भी वह आपकी मदद करेंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:12
शुभ समय:सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12:50 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
स्वार्थी लोगों से आप संभलकर रहें अन्यथा आज स्वयं के लिए आप मुसीबत खड़ी कर लेंगे। दफ्तर में यदि बॉस ने आपको कोई काम सौंपा है तो आप इधर उधर की बातों में अपना समय नष्ट करने की जगह अपने काम पर ध्यान दें। यदि आप अपना सर्वश्रेष्ठ देते हैं तो जल्द ही आपकी तरक्की हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही विशेष रहेगा। काम से जुड़ी समस्या का समाधान होगा। आज आप अपने प्रतिद्वंदीयों को भी कड़ी टक्कर दे पाएंगे। घर का माहौल शांत रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। सेहत में सुधार आने की संभावना है।
आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहेगा। निजी हो या पेशेवर जीवन जिम्मेदारियों का बोझ अधिक रहने के आसार हैं। बेहतर होगा आप अपने दिनभर की योजनाएं पहले ही बना लें। इससे आप जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से भी बचे रहेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आप अधिक बचत कर पाएंगे। इसके अलावा आपको धन की भी प्राप्ति हो सकती है। यदि आपको किडनी से जुड़ी कोई समस्या है तो लापरवाही न करें अन्यथा आपकी सेहत में और गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 40
शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। बॉस काफी बढ़िया मूड में रहेंगे। आज आपको कुछ नया सीखने का भी मौका मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों की योजनाओं को गति मिलेगी। आज आपके सभी कार्य बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। बेहतर होगा आप अपने बजट को ध्यान में रखकर खर्च करें। जीवनसाथी को नजरअंदाज करने की भूल न करें। भावनात्मक रूप से इस समय आपके प्रिय को आपकी जरूरत है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप ज्यादा चाय और कॉफी के सेवन से बचें।
शुभ अंक: 29
शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक
