अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से आप अपने पारिवारिक जीवन, आर्थिक जीवन, वैवाहिक जीवन, नौकरी, व्यापार आदि से संबंधित महत्वपूर्ण बातें जान सकते हैं। इससे आप अपनी दैनिक योजनाएं पहले ही बना सकते हैं और अपनी असफलताओं को सफलता में भी बदल सकते हैं।तो आइए आपके दैनिक राशिफल के माध्यम से जानते हैं कि आज का दिन आपके जीवन में कौन सा नया मोड़ लेकर आने वाला है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:8
शुभ समय:प्रातः 4:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक
जीवनसाथी आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं। ऐसे में आपके बीच कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा आप उन्हें प्यार से समझाने का प्रयास करें। क्रोध और अहंकार से बचें। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। दफ्तर में आपको बड़ा मान सम्मान मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को मनचाहा मुनाफा होगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आप उसको सर्दी, जुकाम, खांसी आदि जैसी समस्याएं हो सकती है। अपनी इम्यूनिटी मजबूत रखने का प्रयास करें।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:31
शुभ समय:सुबह 7:15 से दोपहर 2:20 तक
घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आप अपना रिश्ता अच्छा रखने की कोशिश करें। खासतौर पर पिता के साथ आप प्यार और सम्मान से पेश आएं। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए यदि आप प्रयास कर रहे हैं आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। दिन के दूसरे हिस्से में आपको मौज मस्ती करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा।
शुभ रंग:गहरा लाल
शुभ अंक:25
शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज काम से जुड़ी लंबी यात्रा का योग बन रहा है। आपके लिए यह यात्रा बहुत ही फायदेमंद रहने वाली है। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। आपका अनियंत्रित क्रोध रिश्तों में कड़वाहट की वजह बन सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। यदि आप कोई बड़ा खर्च करने के मूड में है तो इससे आपको बचने की सलाह दी जाती है। सेहत में गिरावट आने की संभावना है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:10
शुभ समय:शाम 4 बजे से रात्रि 9:15 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
व्यापार विस्तार की योजना आगे बढ़ सकती है। आज आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में सुस्ती और आलस्य का त्याग करने की सलाह दी जाती है। आज आप पूरे जोश और उत्साह के साथ अपने काम पूरे करने का प्रयास करें। हो सकता है बॉस आपकी मेहनत पर गौर करें। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। घरेलू खर्चों में वृद्धि हो सकती है। घर के छोटे सदस्यों के साथ आप जरूरत से ज्यादा सख्ती से पेश ना आएं। इस समय उन्हें आपके मार्गदर्शन की आवश्यकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक: 7
शुभ समय:शाम 7 बजे से रात्रि 9:25 तक
धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। जल्द ही आपको यह यात्रा करने का अवसर प्राप्त होगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। आपकी जमा पूंजी में इजाफा हो सकता है। नौकरी हो या व्यापार आज आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। आज घर के सदस्यों के साथ आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आप को किसी भी तरह की लापरवाही ना करने की सलाह दी जाती है। पुराना कोई रोग उभरने के आसार हैं।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:29
शुभ समय: सुबह 7:45 से दोपहर 12:15 तक
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक:10
शुभ समय:दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आपको व्यर्थ के क्रोध से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आज आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है। घर के किसी सदस्य के अचानक स्वास्थ्य में गिरावट आने से घर का माहौल कुछ ठीक नहीं रहेगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। आपको अपने खर्चो का लेखा-जोखा ठीक से रखना होगा। कामकाज को लेकर आप काफी गंभीर रहेंगे। आज आप काम से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी ले सकते हैं। मुमकिन है इसके अच्छे नतीजे जल्द ही आपको मिले। सेहत के मामले में दिन कुछ खास नहीं रहेगा।
शुभ रंग:केसरिया
शुभ अंक: 6
शुभ समय:प्रातः 5 बजे से दोपहर से 3 बजे तक
आज आप काफी उत्साहित और जोश से भरे हुए रहेंगे। आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा और आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने के लिए भी जा सकते हैं। इसके अलावा आप शॉपिंग आदि भी कर सकते हैं। विदेशी कंपनियों में नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका दिया जा सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों की कोई अटकी हुई डील पक्की हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। आज आपके प्रिय आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। सेहत का मामला ठीक रहेगा।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:19
शुभ समय:प्रातः 4:20 से 11 बजे तक
