रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सियांग में कहा कि आज सीमा सड़क संगठन द्वारा देश के सीमावर्ती इलाकों में निर्मित 28 मूलढ़ांचा परियोजनाएं को राष्ट्र को समर्पित करते हुए मुझे बड़ी खुशी और गौरव का अनुभव हो रहा है........
देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज अरुणाचल प्रदेश का दौरे पर हैं. तवांग सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प के एक महीने बाद उनका यह पहला दौरा है. इस दौरे पर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज मुझे अरुणाचल प्रदेश, लद्दाख और मिजोरम के रिमोट और दुर्गम जगहों पर स्थित मेडिकल इंस्पेक्शन रूम में तीन टेलीमेडिसिन नोड्स का उद्घाटन करते हुए बेहद खुशी हो रही है.
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी सेना, और देश की जनता के साथ मिलकर आगे बढ़ते देख रहा हूं, तो मैं कह सकता हूं कि तब मैंने बीआरओ को ‘ब्रो' यानि ‘Brother' गलत नहीं, बिलकुल सही पढ़ा था. बीआरओ, यानि हमारी सेनाओं का ‘ब्रो', बीआरओ यानि हमारे देशवासियों का ‘ब्रो‘ बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन' के नाम को, जब मैंने पहली बार शॉर्ट में लिखा देखा था, तो मैंने उसे ‘ब्रो' समझा था, जिसे आज-कल हमारी नई जेनरेशन ‘Brother' यानि भाई के सेंस में इस्तेमाल करती है, फिर मुझे बताया गया कि यह ‘ब्रो' नहीं, बीआरओ लिखा है.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन, राष्ट्र निर्माण के अपने प्रयासों में निरंतर सफलता प्राप्त करेगा, और भविष्य में देश के बढ़ते कद में एक खास योगदान देगा. मैं हमारी आर्म्ड फोर्स, DoD और MoD को भी इन उपलब्धियों के लिए बधाई देता हूँ. आप सभी सदैव कुछ नया करते रहिए.
