Wednesday, 12 August 2026

FIFA WC 2018 : क्या अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कहेंगे मैसी?

2152::/cck::

अर्जेंटीना के बाहर होने के बाद क्या अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कहेंगे मैसी?.....

::/introtext::
::fulltext::
सेंट पीटर्सबर्ग। फ्रांस के 4 गोल ने लियोनेल मैसी के चौथे विश्व कप अभियान का अंत किया और संभवत: इस निराशा के साथ उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का भी अंत हो सकता है। नाइजीरिया के खिलाफ मैसी ने विश्व कप 2018 का अपना एकमात्र गोल दागकर टीम को प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचाया और कजान में अर्जेंटीना के हजारों प्रशंसक मैसी की अगुआई में टीम की 1 और जीत देखने आए थे। मैसी ने अंतिम 16 के मुकाबले में 2 गोल में मदद करके अपनी भूमिका निभाई लेकिन अर्जेंटीना का डिफेंस फ्रांस के आक्रमण का सामना करने में विफल रहा जिसने 19 साल के काइलियान मबापे के 2 गोल की बदौलत 4-3 से जीत दर्ज की। 
 
विश्व कप के बाद अंतरराष्ट्रीय खेलते रहने के संदर्भ में मैसी ने रूस के लिए रवाना होने से पूर्व कहा था कि यह इस पर निर्भर करता है कि हम कैसा प्रदर्शन करते हैं, इसका अंत कैसे होता है? मैसी के 4 विश्व कप अभियान में यह टीम का सबसे खराब प्रदर्शन है। टूर्नामेंट के दौरान 31 बरस के हुए मैसी से उम्मीद की जा रही थी कि वे 4 साल पहले फाइनल में जगह बनाने के प्रदर्शन में सुधार करते हुए इस बार खिताब जीतकर 1986 के डिएगो मैराडोना के खिताब के समकक्ष पहुंच जाएंगे। बार्सिलोना की ओर से क्लब स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले मैसी को हालांकि मैराडोना की तुलना में अर्जेंटीना में कमतर आंका जाता है और इसका मुख्य कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोनों का रिकॉर्ड है।
 
ब्राजील में 2014 विश्व कप फाइनल में जर्मनी के खिलाफ हार के बाद अर्जेंटीना को 2015 कोपा अमेरिका और 2016 कोपा अमेरिका सेंटेनारियो के फाइनल में भी चिली के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। मैसी 2016 फाइनल में पेनल्टी किक से चूक गए थे और इसके बाद उन्होंने भावनाओं में बहते हुए ने लेने का फैसला किया था लेकिन बाद में इस फैसले को बदल दिया था।
::/fulltext:: 2152::/cck::
R.O. No. 13954/16 Advertisement Carousel
R.O. No. 13954/16 Advertisement Carousel

 Divya Chhattisgarh

 

City Office :-  Infront of Raj Talkies, Block - B1, 2nd Floor,

                              Bombey Market, GE Road, Raipur 492001

Address     :-  Block - 03/40 Shankar Nagar, Sarhad colony, Raipur { C.G.} 492007

Contact      :- +91 90099-91052, +91 79873-54738

Email          :- Divyachhattisgarh@gmail.com

Newsletter

Subscribe to our newsletter. Don’t miss any news or stories.

We do not spam!