Wednesday, 12 August 2026

FIFA WORLD CUP 2018: इंग्‍लैंड की फुटबॉल टीम के लिए लकी चार्म बने विराट कोहली.....

1834::/cck::

FIFA WORLD CUP 2018: इंग्‍लैंड की फुटबॉल टीम के लिए लकी चार्म बने विराट कोहली.....

::/introtext::
::fulltext::

विराट कोहली ने इंग्‍लैंड की फुटबॉल टीम को अपने संदेश में लिखा था, 'हैरी केन, आपके लिए सफल वर्ल्‍डकप अभियान की कामना करता हूं #WorldCupRussia2018 #HarryCan'. संयोग देखिये, विराट की इस शुभकामना ने असर दिखाया और इंग्‍लैंड मैच में 2-1 की जीत के साथ अपने अभियान का आगाज करने में सफल रहा. यही नहीं, मैच में इंग्‍लैंड के लिए दोनों गोल हैरी केन ने दागे.

हाईलाइट्स

  • ट्यूनीशिया के खिलाफ कल इंग्‍लैंड ने अपना मैच जीता
  • मैच से पहले विराट ने हैरी केन को भेजा था शुभकामना संदेश
  • लिखा था-केन, आपको सफल वर्ल्‍डकप के लिए शुभकामना

टीम इंडिया के कप्‍तान फीफा वर्ल्‍डकप 2018 में इंग्‍लैंड की फुटबॉल टीम के लिए लकी चार्म साबित हुए हैं. टूर्नामेंट के अंतर्गत इंग्‍लैंड के सोमवार को ट्यूनीशिया के खिलाफ होने वाले मैच के ठीक पहले विराट ने इंग्लिश टीम के कप्‍तान हैरी केन को ट्विटर के जरिये शुभकामना संदेश भेजा था. विराट ने अपने संदेश में लिखा था, 'हैरी केन, आपके लिए सफल वर्ल्‍डकप अभियान की कामना करता हूं #WorldCupRussia2018 #HarryCan'. संयोग देखिये, विराट की इस शुभकामना ने असर दिखाया और इंग्‍लैंड मैच में 2-1 की जीत के साथ अपने अभियान का आगाज करने में सफल रहा. यही नहीं, मैच में इंग्‍लैंड के लिए दोनों गोल हैरी केन ने दागे.

केन ने 11वें मिनट में गोल करते हुए इंग्‍लैंड को बढ़त दिलाई लेकिन फेरजनी सासी ने 35वें मिनट में मिली पेनल्‍टी को गोल में तब्‍दील करते हुए स्‍कोर बराबरी पर ला दिया. हालांकि केन ने अपने दूसरे गोल से इंग्‍लैंड को मैच में जीत दिला दी. इंग्‍लैंड की टीम अपने अगले मैच में पनामा से खेलेगी. यह पहली बार नहीं है कि कोहली और हैरी केन ट्विटर पर एक दूसरे के साथ चर्चा में शामिल हुए. विराट ने जब वर्ष 2016 के टी20 वर्ल्‍डकप में ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ मैच विजेता पारी खेली थी. केन ने टीम इंडिया के कप्‍तान की इस पारी की जमकर सराहना की थी. केन ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'विराट वहीं खिलाड़ी है! दबाव के क्षण दिखाते हैं कि आप किस तरह के खिलाड़ी हो. वह समय-समय पर इस बात को साबित करते रहे हैं. #IndvsAus'इसके जवाब में कोहली ने लिखा था, 'केन आपको बहुत-बहुत धन्‍यवाद. आपका जर्मनी के खिलाफ गोल मुझे पसंद आया.'

गौरतलब है कि अपने बल्‍लेबाजी प्रदर्शन की बदौलत कोहली को इस समय भारत ही नहीं दुनिया के सर्वश्रेष्‍ठ बल्‍लेबाजों में शुमार किया जाता है. हाल ही में उन्‍हें वर्ष 2016-17 और 2017-18 में शानदार प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित पॉली उमरीगर अवार्ड से सम्‍मानित किया गया है. 29 वर्षीय कोहली दुनिया के ऐसे अकेले बल्‍लेबाज हैं जिनका इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉमेट (टेस्‍ट, वनडे और टी20)में औसत 50 से ऊपर है. वे टेस्‍ट क्रिकेट में 5554, वनडे क्रिकेट में 9588 और टी20 में 1983 रन बना चुके हैं.

FIFA World Cup 2018: Virat Kohli’s prediction about England team comes true

::/fulltext:: 1834::/cck::
R.O. No. 13954/16 Advertisement Carousel
R.O. No. 13954/16 Advertisement Carousel

 Divya Chhattisgarh

 

City Office :-  Infront of Raj Talkies, Block - B1, 2nd Floor,

                              Bombey Market, GE Road, Raipur 492001

Address     :-  Block - 03/40 Shankar Nagar, Sarhad colony, Raipur { C.G.} 492007

Contact      :- +91 90099-91052, +91 79873-54738

Email          :- Divyachhattisgarh@gmail.com

Newsletter

Subscribe to our newsletter. Don’t miss any news or stories.

We do not spam!