देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपनी खूबसूरती और ग्लोइंग स्किन के लिए जानी जाती हैं। प्रियंका अपनी बेदाग स्किन और चमकदार लुक से सबको इंप्रेस करती आईं हैं। प्रियंका चोपड़ा आज अपना 38 वां जन्मदिन मना रही हैं। प्रियंका की ग्लोइंग स्किन को देख उनकी उम्र का पता ही नहीं लगया जा सकता है।


नारियल पानी
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की ग्लोइंग स्किन का राज है नारियल पानी। वह दिन में नारियल पानी जरुर पीती हैं। नारियल पानी पीने से स्किन हाइड्रेट रहती हैं। नारियल पानी के अलावा वह दिनभर में काफी पानी पीती हैं।

घरेलू फेस पैक
प्रियंका चोपड़ा अपनी स्किन का ध्यान रखने के लिए घरेलू चीजों का इस्तेमाल करती हैं। प्रियंका चोपड़ा ग्लोइंग फेस के लिए घरेलू फेस पैक का इस्तेमाल करती हैं। 2 चम्मच बेसन में 1 चम्मच दही, थोड़ी सी हल्दी और चंदना पाउडर मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट में पानी की जगह आप दूध मिलाती हैं। इस पेस्ट को प्रियंका चोपड़ा अपने चेहरे पर लगाती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपने ये घरेलू नुस्खा शेयर कर चुकी हैं।

हेयर
प्रियंका चोपड़ा स्किन के साथ साथ अपने बालों का भी बहुत ध्यान रखती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह हफ्ते में दो बार नारियल तेल का इस्तेमाल करती हैं। एक्ट्रेस होने की वजह से प्रियंका को रोज रोज नए हेयर स्टाइल बनाना होता हैं। हेयर बनाने के दौरान बालों प्रेसिंग, ड्रायर और हेयर स्प्रे के साथ कई तरह के केमिकल का इस्तेमाल किया जाता हैं। ऐसे में बाल डैमेज हो जाते हैं। प्रियंका अपने बालों की केयर के लिए नारियल तेल और घरेलू हेयर मास्क का यूज करती हैं।

बॉडी लोशन
प्रियंका चोपड़ा नहाते समय बॉडी लोशन के साथ ऑर्गन ऑयल का यूज करती हैं। इससे उनकी स्किन हाइड्रेट बनी रहती हैं। ऑर्गन ऑयल का इस्तेमाल करने से बॉडी कोमल हो जाती है।

योग
प्रियंका चोपड़ा अपनी स्किन के साथ साथ अपनी बॉडी का भी काफी ध्यान रखती हैं। प्रियंका अपनी फिटनेस का ध्यान रखने के लिए योग करती हैं। योग के साथ साथ प्रियंका जिम भी करती हैं।
